सूरत मे गणेश पंडाल पर हुआ पथराव: मामले में 33 लोग गिरफ्तार,लोगो ने कार्यवाही को लेकर पुलिस चौकी का किया घेराव
मकड़ाई एक्सप्रेस 24सूरत। इस समय पूरे देश में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा मगर कुछ असामाजिक तत्वो को ये रास नही आया और साजिश कर शहर के सैयदपुरा इलाके में कुछ गणेश पंडाल पर पथराव किया।
घटना के बाद से भड़के लोग
गणेश पंडाल पर पथराव करने वाले सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि इस घटना के बाद हजारों की तादाद में लोग सड़क पर उतर आए। हालात बेकाबू होने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। सूरत के सभी इलाकों में पुलिस तैनात है। शहर में चारों तरफ करीब 1,000 पुलिसकर्मी तैनात हैं।
रविवार देर रात कुछ लोगों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया। सैयदपुरा इलाके में यह घटना घटी है। पुलिस ने पथराव करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पथराव के विरोध में बड़ी तादाद में लोग सड़कों पर उतर आए।
विधायक कांति के साथ हुई धक्का मुक्की
प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने शांति की अपील कर रहे स्थानीय विधायक कांति बलर के साथ धक्का मुक्की भी की। हालात बिगड़ने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।