jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

5 दिन से जेल में बन्द आनंद जाट के पिता ने ली प्रेस कांफ्रेंस – आप’ नेता के जेलबन्द के विरोध में मैदान में उतरी कांग्रेस, पूर्व विधायक ने कॄषिमंत्री पर सत्ता दुरुपयोग का जड़ा आरोप

हरदा। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद जाट के पिता द्वारा मानसरोवर होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की  जिसमें उन्होंने अपने पुत्र की गिरफ्तारी के बारे में बताया ।

उन्होंने कहा मेरे पुत्र आनंद जाट ने फेसबुक के जरिए एक पोस्ट पर हरदा विधायक एवं प्रदेश के मंत्री कमल पटेल के ऊपर एक कमेंट किया था की हरदा खिरकियां रोड पर गड्ढे बहुत हो गए हैं  उसी को लेकर उसके ऊपर 151 की धारा लगाकर उसे बंद करवा दिया गया मेरे पुत्र की जमानत के लिए 5 दिन से लगातार एसडीएम के चक्कर काट रहा हूं सुबह 9:00 बजे से शाम तक मैं तहसील कार्यालय में एसडीएम के पास जमानत के लिए जाता हूं पर मेरी बात को एसडीएम नहीं सुनती है और गोल मटोल जवाब देती है ।

आनंद जाट को एक शिकायत पर थाना सिविल ने धारा 151 के तहत एसडीएम के पास पेश किया और  एसडीएम के आदेश पर उसे जेल भेज दिया|जिसको आज 5 दिन हो गए हैं अभी तक  एसडीएम द्वारा अभी तक उन्हें जमानत नहीं दी जबकि नियम के हिसाब से धारा 151 के तहत एसडीएम को या तो तुरंत जमानत देनी चाहिए अगर एसडीएम जमानत नहीं देता है तो जेल भेज दिया जाता है तो 24 घंटे में जमानत हो जानी चाहिए  आनंद जाट के पिता ने यहां आरोप लगाया है कि एसडीएम राजनीति दबाव में आकर जमानत नहीं दे रही है

जेल में मेरे पुत्र को प्रताड़ित किया जा रहा  पिता –

 

- Install Android App -

आनंद जाट से जब जेल में मिलने गए उनके परिजन तो आनंद जाट ने उन्हें बताया कि मुझे जेल में धमकियां मिल रही है और मेरी जान को खतरा है । आनंद जाट के पिता ने कहा कि अगर मेरे पुत्र को जेल में अगर कुछ होता है तो उसके जबाबदार प्रशासन स्वयं रहेगा।

पूर्व विधायक आर के दोगने ने कहा –

इधर पूर्व विधायक रामकिशोर दोगने ने कृषि मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री जी सत्ता का दुरुपयोग कर लोगों को परेशान कर रहे है|आनंद जाट जो की एक जागरूक युवक है। खिरकिया हरदा रोड  पर गड्ढों की समस्या को लेकर  कमेंट किया था जिसको देखते हुए कृषि मंत्री घबरा गए हैं उन्होंने उसको जेल में बंद कराया है । दोगने ने कहा की हरदा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ की धारा 151 में जमानत नही दी जा रही स्वतंत्र  देश में सब को बोलने का अधिकार है और उसने बोला है  और एक राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता है

क्या कहना इनका –

मीडिया को अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्रुति अग्रवाल ने बताया कि यह एक न्यायालयीन प्रक्रिया है , उस हिसाब से हर पहलू की जांच कर आगे कार्रवाई की जावेगी।