jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

गुर्जर छात्रावास के प्रथम तल की छत ढलाई का कार्य पूर्व छात्र डॉक्टर आर के दोगने एवं रामशंकर मुकाती के हाथों संपन्न

हरदा। श्री भुवाणा प्रांतीय गुर्जर सभा हरदा के द्वारा हरदा में नवीन गुर्जर छात्रावास का निर्माण प्रारंभ है जिसकी प्रथम तल छत ढलाई का कार्य 18 जनवरी बुधवार को प्रातः 10:15 से गुर्जर छात्रावास के पूर्व छात्र रहे पूर्व विधायक डॉक्टर आरके दोगने एवं कोल इंडिया के पूर्व महाप्रबंधक रामशंकर मुकाती के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ

- Install Android App -

, इस उपलक्ष्य में शहर के प्रतिष्ठित परिवार भायरे परिवार (संतोष बूट हाउस) ने भी एक कक्ष द्वितीय मंजिल हेतु दान दिया आयोजन में विशेष रुप से रामशंकर मुकाती संयोजक भुवाणा प्रांतीय गुर्जर सभा हरदा अमृत महोत्सव समिति, सरदार भायरे मुख्य ऑडिटर, सुनील बागरे कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश सिंनघावने निर्माण समिति सदस्य, अनिल बांके गुर्जर मंगल भवन समिति हरदा निर्माण एजेंसी के इंजीनियर विवेक दोगने एवं आंचल दोगने भी उपस्थित रहे भुवाणा प्रांतीय गुर्जर सभा के महासचिव अशोक गुर्जर ने बताया की नवीन छात्रावास आधुनिक सुख सुविधाओं के साथ में गुर्जर समाज के छात्रों के लिए 1 जुलाई से प्रारंभ कर दिया जाएगा।
समाज के सभी दानदाताओं ने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य लगातार चलने दिया जाए एवं द्वितीय तल भी सभी कक्षों का निर्माण किया जाए जिसमें दानदाता बंधु समाज के पूर्व छात्रों के अलावा कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य दानदाताओं से भी अब दान स्वीकार करके आगे का निर्माण कार्य द्रुतगति से करेंगे।