jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

70 प्रतिशत वाले पोस्टर वार पर कृषि मंत्री कमल पटेल का पलटवार ! मर्द हो तो सामने आओ ! कहा ये है कांग्रेसियों की करतूत ! शिकायत कराऊंगा दर्ज !

हरदा : पोस्टर वॉर मामले में पलटवार करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने इसे कांग्रेसियों की करतूत बताया । न्यूज चैनल पर सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मर्द हो तो सामने आओ !

- Install Android App -

पटेल ने कहा कि 85% कमीशन खाने वाली कांग्रेस  ये मैं नही कह रहा हूँ।  राजीव गांधी खुद कहते थे कि मैं  एक रुपया भेजता हूं 15 पैसा पहुंचते थे ।  85  दलाल खा जाते थे । आज मेरे पोस्टर लगे हैं । मेरे को बताया गया व्हाट्सएप पर दिखाएं।  मैं उसकी शिकायत करूंगा एवं जांच करवाऊंगा।  यह कांग्रेसी नेताओं के अलावा कोई नहीं कर सकता क्योंकि कांग्रेस उल्टा चोर कोतवाल को डांटे । पहले अपने गिरेबान में झांके।  कांग्रेसियों पूरे देश को खा गए तुम्हारे रिश्तेदारों को नहीं छोड़ा। तुम्हारी सत्ता थी झगड़ा हो जाता था पुलिस में पैसा दिलाते थे। कहीं लोग  मेरे को आकर बोलते हैं हमको नहीं छोड़ा हम सगे रिश्तेदार थे । भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस है।  दलाली कांग्रेस पार्टी करती है । भारतीय जनता पार्टी नहीं करती कमल डंके की चोट पर कह रहा है कि राजनीतिक जीवन में आकर कोई आदमी कह दे कि कमल पटेल ने थाने में , कचहरी में, बिजली में कहीं भी कोई हमारा कहीं एक पैसा लिया हो या लगने दिया हो या किसी को दिया हो।

मालूम हो शहर में चल रहे पोस्टर वॉर में कमल पटेल को बारकोड में फोटो देकर , 70 प्रतिशत कमीशन लाओ, काम कराओ उल्लेख था। इसी पोस्टर में कमल पटेल के बड़े बेटे का मोबाइल नम्बर लिखा गया था।  मोबाइल नम्बर के नीचे फोन पे लिखा हुआ था।  इस पोस्टर को  कांग्रेस के पूर्व विधायक आरके दोगने ने अपनी फेसबुक वॉल पे शेयर कर मंत्री जी को जन्मदिन (6 अक्टूबर) की बधाई दी थी।