jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की चोरी हुई वैगनआर का सतना कनेक्शन! मोबाइल लोकेशन ने खोला राज, मंदिर के पास मिली कार सुबह चतुर्थी, रात में हरितालिका तीज—आस्था के रंग में रंगा हंडिया क्षेत्र,, मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ...

7th Pay Commission : इस घोषणा के बाद सैलरी में सीधे ₹49,420 की बढ़ोतरी, तुरंत जानें अपडेट

7th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर भी बढ़ाने की बात चल रही है. अगर ऐसा हुआ तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल आएगा. 7वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 8,860 रुपये बढ़ जाएगी.

7th Pay Commission

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर है। अगले साल उनकी सैलरी में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नए साल में महंगाई भत्ता फिर बढ़ेगा, वहीं सरकार अगले वेतन आयोग पर भी अपडेट दे सकती है. लेकिन, सबसे अच्छी खबर फिटमेंट फैक्टर पर मिल सकती है। सबसे पहले बात करते हैं महंगाई भत्ते की.

अब तक आए AICPI इंडेक्स के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि अगली बार भी 4-5 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है. इससे हाई सैलरी ब्रैकेट वाले कर्मचारियों को 20 हजार रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी मिलेगी. इससे 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा फायदा होगा.

महंगाई भत्ता 50 फीसदी से ज्यादा हो जाएगा

46 फीसदी महंगाई भत्ता और महंगाई राहत मिलने के बाद केंद्र की मोदी सरकार नए साल जनवरी 2024 में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4-5 फीसदी तक बढ़ा सकती है. AICPI इंडेक्स का सितंबर तक का डेटा जारी कर दिया गया है. अब तक महंगाई भत्ता 2.50 फीसदी बढ़ चुका है. फिलहाल डीए स्कोर 48.54 फीसदी है. अनुमान सही रहा तो महंगाई भत्ता 51 फीसदी तक पहुंच सकता है.

- Install Android App -

न्यूनतम वेतन 8000 रुपये बढ़ जाएगा

फिटमेंट फैक्टर को भी बढ़ाने की बात चल रही है. अगर ऐसा हुआ तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल आएगा. 7वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 8,860 रुपये बढ़ जाएगी. फिटमेंट फैक्टर फिलहाल 2.57 है। अगर इसे बढ़ाकर 3.68 कर दिया जाए तो लेवल-1 के ग्रेड पे की न्यूनतम सीमा 26,000 रुपये तक पहुंच जाएगी. यानी सैलरी में सीधे 8000 रुपये की बढ़ोतरी होगी.

सैलरी में 49,420 रुपये की बढ़ोतरी होगी

उदाहरण के लिए, यदि लेवल-1 पर ग्रेड पे 1800 पर केंद्रीय कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, तो भत्ते को छोड़कर, फिटमेंट फैक्टर के अनुसार गणना की गई सैलरी 18,000 X 2.57 = 46,260 रुपये होगी। इसे 3.68 मानें तो सैलरी 26,000X3.68= 95,680 रुपये होगी. मतलब कर्मचारियों की सैलरी में कुल 49,420 रुपये का अंतर आएगा. यह गणना न्यूनतम मूल वेतन पर की गई है. सबसे ज्यादा सैलरी वालों को बड़ा फायदा मिलेगा.

फिटमेंट फ़ैक्टर क्या है?

फिटमेंट फैक्टर सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के मूल वेतन को निर्धारित करने का फॉर्मूला है। इसे 7वें वेतन आयोग (7th CPC) की सिफारिशों पर लागू किया गया था. इससे कर्मचारियों की सैलरी अपने आप बढ़ जाती है. आखिरी बार फिटमेंट फैक्टर 2016 में बढ़ाया गया था. तब केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दी गई थी. 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर 2.57 है. केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन तय करते समय भत्ते महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, मकान किराया भत्ता आदि को छोड़कर, कर्मचारी के मूल घटक की गणना फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से गुणा करके की जाती है।