jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

8 साल से लिव-इन में रह रहे किन्नर को प्रेमी ने दिया धोखा, 13 लाख की चपत लगाकर हुआ फरार

युवक ने 13 लाख की चपत लगाकर बुरहानपुर भाग आया

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार बुरहानपुर। हैदराबाद की एक किन्‍नर ने बुरहानपुर एसपी आफिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साथ बुरहानपुर के रहने वाले युवक ने धोखा किया है। किन्‍नर ने शिकायत में बताया कि वह युवक के साथ बीते 8 साल से लिव-इन में रह रही थी। कुछ दिन पहले युवक ने उसकी गैर मौजूदगी में घर से 13 लाख रुपए कैश और जेवर की चोरी कर ली और फरार हो गया। हैदराबाद की रहने वाली किन्नर शबनम खान ने पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा को दी शिकायत में कहा है कि बुरहानपुर के ग्राम महोद निवासी जुबेर ने रिलेशनशिप के नाम पर धोखा दिया और 13 लाख की चपत लगाकर बुरहानपुर भाग आया।

जिसके बाद शबनम ने युवक का पता ढूंढने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। किन्‍नर शबनम बुधवार को बुरहानपुर के एसपी आफिस पहुंची थी। जुबेर पर 10 लाख रुपए नकद और 3 लाख रुपए के जेवरात चुराने का आरोप है। शिकायत के बाद एसपी राहुल कुमार ने थाना शाहपुर को मामले की जांच कर युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए है। शाहपुर थाना प्रभारी गिरवर सिंह का कहना है कि घटनास्थल हैदराबाद का है इसलिए मामले की जांच हैदराबाद पुलिस करेगी। यहां से 0 पर कायमी कर प्रकरण की डायरी हैदराबाद भेजी जाएगी।