jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

82 वर्ष के पति पर पत्नी ने लगाया दहेज उत्पीड़न मारपीट का आरोप, प्रशासनिक विभाग में बना चर्चा का विषय

पत्नी का आरोप है कि पति, बेटा-बहू दहेज लाने का दबाव बनाते हैं, उनको खाना-पीना नहीं देते, मारपीट करते हैं और जान से मारने की देते हैं धमकी

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, 78 साल की महिला ने 82 साल के अपने पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह मामला प्रशासनिक विभाग से लेकर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

- Install Android App -

बता दें कि चकेरी के रहने वाले 82 वर्षीय गणेश नारायण शुक्ला, उनके बेटे रजनीश, बहू समेत छह लोगों के खिलाफ गणेश की 78 वर्षीय पत्नी ने चकेरी थाने में दहेज उत्पीड़न, मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि पति, बेटा-बहू दहेज लाने का दबाव बनाते हैं, उनको खाना-पीना नहीं देते, मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी भी देते हैं। महिला की शिकायत को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जब पूछताछ की तो मामला पारिवारिक विवाद का समझ में आया लेकिन महिला आरोपियों पर कार्रवाई के लिए अड़ी थी।

घटना से हैरान पुलिस ने भी मामले को मिडिएशन सेंटर भेज दिया। मिडिएशन सेंटर से नोटिस जारी कर ससुराल वालों को बुलाया गया। मिडिएशन सेंटर अपना पक्ष रखने पहुंचे गणेश को जब सारे मामले का पता चला तो वह फूट-फूट कर रोने लगे। बेटे का भी कहना है कि मां को कुछ लोग भड़का कर परिवार में फूट डालकर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं इसलिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मां से कोई गिला शिकवा नहीं है। मामले को सुलह के आधार पर निपटाने के प्रयास मिडिएशन सेंटर के काउंसलर द्वारा किए जा रहे हैं।