jhankar
ब्रेकिंग
पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव... भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और तेज होगा हरदा 27 जुलाई 2026की खास खबरों की झलक हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव...

मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज

हरदा :  कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल नेे गुरूवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की।

जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के ग्राम एहलवाड़ा, पोखरनी, पोखरनी स्थित ढाबा, वार्ड क्रमांक 1 टिमरनी उड़ा, पीलियाखाल फाइल वार्ड में दबिश दी।

- Install Android App -

दबिश के दौरान कुल 56 पाव देशी शराब, 13 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 390 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 9 प्रकरण दर्ज किये। जप्त मुद्देमाल का अनुानित बाजार मूल्य 44868 रूपये है।

श्री भोजने ने बताया कि अधिकतम विक्रय मूल्य से अधिक मूल्य पर की गई, कम्पोजिट मदिरा दुकान चारूवा, हरदा क्रमांक-2, छीपानेर रोड़ हरदा, रहटगांव व टेमागांव पर कलेक्टर द्वारा अधिरोपित शास्ति राशि रूपये 11 लाख 44 हजार 28 रूपये की गई थी, जो 4 जून तक जमा हो गये हैं।