jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

Breaking news : तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, 5 लोगों की मौत

एक कार सवार जिंदा बचा, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

लुधियाना, पंजाब। लुधियाना के पायल नगर के नजदीक देर रात बड़ा हादसा हुआ। नहर में एक कार गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई। एक अन्य बुरी तरह से घायल है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई होगी। हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही इस बारे में आगे कुछ पुष्ट तौर पर कहा जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार रात 11.30 बजे के करीब हुआ। कार में सवार होकर 6 लोग जा रहे थे। जब वो पायल के नजदीक गांव झंमट पुल पर पहुंचे, तभी उनकी कार नहर में गिर गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को नहर से निकलवाया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जतिन्दर सिंह (40 साल), जगतार सिंह (45 साल), जग्गा सिंह (35 साल), कुलदीप सिंह (45 साल) और जगदीप सिंह (35 साल) के रूप में हुई है।

- Install Android App -

एक कार सवार जिंदा बचा, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

कार में सवार संदीप सिंह निवासी नंगला इस हादसे में बच गए हैं। वह नहर में तैरकर बाहर आने में कामयाब रहे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पिछले हफ्ते भी हादसे में 5 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि बीते सप्ताह भी एक कार के नहर में गिर जाने से उसमें सवार 7 लोगों में से 5 की मौत हो गई थी। वह कार एक निजी बस से टकराकर भाखड़ा नहर में जा गिरी थी। वहीं आज अबोहर में भी एक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेल टैंकर ने 3 बाइक सवारों को कुचल दिया, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेल टैंकर का चालक बाइक सवारों को ओवरटेक कर रहा था, तभी सामने से एक वाहन के आ जाने के कारण टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और वह उनसे जा टकराया। मृतकों में मां-बेटा और उनका एक रिश्तेदार शामिल है।