jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

मकड़ाई समाचार की खबरों के बाद हरकत में आया प्रशासन : ”एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी महेन्द्र जैन की संपत्ति होगी कुर्क, पीड़ित महिला ने पूर्व नपा अध्यक्ष पर भी लगाये संगीन संगीन आरोप”

मकड़ाई समाचार हरदा। वाह ! विकास पुरूष भैया सुरेंद्र जैन जी ! आपके भी क्या जलवे हैं ! आपका भतीजा तो एक तरफ महिला को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर बलात्कार की घटना को अंजाम दे ही चुका है। तो वहीं दूसरी ओर पीड़ित महिला को अपने घर बुलाकर केस वापस लेने की धमकी देकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए पीड़ित महिला को ही अपनी पत्नी के सामने शर्मसार कर दिया।

आज महिला थाने में आई 28 वर्षीय महिला ने मीडियाकर्मियों के सामने अपनी बात रखते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि में एक साल से न्याय के लिये भटक रही हु। मेरे साथ एक वर्ष पूर्व भादुगॉव के महेंद्र जैन ने शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण किया। मेरे पहले पति की मृत्यु होने के बाद में अकेली रहती थी। महेंद्र जैन से मेरा एक बेटा भी है। पिछले साल मुझे धोखा दिया जब में रिपोर्ट लिखाने आई तो पूर्व नपा अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने अपने घर बुलाया था में वहाँ भी गई थीं।

उन्होंने मुझे कहा कि तुम वैसे भी बहुत सुंदर हो तुम्हारी शादी करवा देंगे। रिपोर्ट मत लिखाओ एक महीने तक मुझे घुमाते रहे। उसके बाद बोले कि 5 लाख रुपये ले लो और दूसरी कहीं भी शादी कर लो। पीड़ित महिला ने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि उनके देखने का नजरिया भी बहुत गलत है। उन्होंने अपने घर बुलाकर ऐसी बात कही की में आपको बता नही सकती। तुम ऐसे कपड़े पहनती हो, इतनी खूबसूरत हो। ज्ञात हो कि सुरेंद्र जैन के ऊपर लगभग 18 से अधिक केस थाने में दर्ज है। गुंडागर्दी के साथ-साथ महिलाओं की इज्जत करना भी यह भूल गए।

एक ओर तो प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान अपने कार्यकाल और भाजपा के राज में गुंडाराज खत्म करने और गुंडों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का ढिंढोरा पीट रहे हैं । वही आज सुबह ही

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कानून- व्यवस्था और जन-कल्याण सबसे महत्वपूर्ण हैं। यह सरकार की प्राथमिकता है। वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा प्रदेश के सभी कमिश्नर्स और पुलिस महानिरीक्षकों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक जिले में पूरे समन्वय के साथ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी जनता के कल्याण के कार्यों को सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज प्रात: निवास पर आयोजित बैठक में कानून-व्यवस्था से चर्चा प्रारंभ की। उन्होंने कहा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता कानून-व्यवस्था है। पुलिस का कार्य है कि सभी नागरिकों के लिए शांति से जीने की व्यवस्था करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अपराधियों को नेस्तनाबूद किया जाए। कोई भी माफिया पनपना नहीं चाहिए

- Install Android App -

तो वहीं दूसरी ओर भाजपा पार्टी के ही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन पर डेढ़ दर्जन से अधिक प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज है तो सीएम साहब क्या आप अपने ऐसे गुंडे नेता पर भी कोई कार्यवाही करेंगे ? क्या इनके घर पर भी बुलडोजर चलेगा या सिर्फ दिखावे के लिए गरीबों की ही मरण करने पर तुले हुए हैं?

पीड़िता बोली मुझे सुरेंद्र जैन से है जान का खतरा –

हरदा जिले में भाजपा के राज में सत्ता की आड़ लेते हुए भ्रष्ट नेता सुरेंद्र जैन पूर्ण रूप से गुंडागर्दी पर उतारू हो गए हैं। यह कैसे नेता है गरीबों की मदद करने और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए नेताओं का सहारा लिया जाता है लेकिन यह ऐसे भ्रष्ट और बिगड़े हुए नेता है जो सत्ता और पैसों के नशे में चूर होकर महिलाओं की इज्जत करना भी भूल गए न्याय दिलाना तो दूर की बात है उन्हें ही शर्मसार करने में लगे हैं। अपने भतीजे को बचाने के लिए जी जान से ताकत झोंक रहे हैं वहीं पीड़िता को बार-बार धमकी देना और जान से मरवा देना घर तोड़ देना आदि की धमकी देते हुए महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन भी सत्ता के दबाव में आकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है क्या आखिर उक्त पीड़ित महिला को भाजपा के राज में न्याय मिल पाएगा ?

पत्रकार ने छापी खबर तो बौखला गए सुरेंद्र जैन –

सुरेंद्र जैन साहब ! पत्रकार , किसी सत्ता- पार्टी हो या विपक्ष हो या किसी अधिकारी नेता के दबाव मैं आकर काम नहीं करता है ! जो निष्पक्ष खबर का प्रकाशन होना चाहिए वही पत्रकार के द्वारा किया जाता है और यह आरोप किसी पत्रकार के नहीं वल्कि उस पीड़ित विधवा महिला के हैं जिसके साथ यह बलात्कार जैसी घटना और कुकर्म आपके भतीजे द्वारा किया गया है। जिसे 1 साल बीत जाने के बावजूद भी न्याय नहीं मिला है उस पीड़ित महिला के बयान के अनुसार की खबर का प्रकाशन किया गया है। इसमें आप क्यों बौखला गए ! क्यों पत्रकारों पर ही आरोप लगने लगे ! जब अपने आप पर अपने भतीजे पर ही काबू नहीं है ! उल्टे सीधे कर्म भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी आप करते हैं और दूसरों को गलत ठहराना यह कौन सा नियम है! अगर आपका भतीजा बलात्कार जैसा कुकर्म नहीं करता और आप पीड़ित महिला के साथ ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हुए महिला को जलील नहीं करते तो कोई भी पत्रकार जबरन आप की खबर नहीं प्रकाशित करता जैसा कर्म करोगे वैसा फल तो भुगतना ही पड़ेगा।

(नोट- महिला द्वारा सुरेंद्र जैन और महेंद्र जैन पर लगाए गए आरोप तथा मकड़ाई समाचार को दिए गए अपने बयान और वर्जन के अनुसार ही खबर का प्रकाशन है)