मकड़ाई समाचार ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र में दिल्ली की युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की 25 वर्षीय युवती की दोस्ती सोशल मीडिया पर ग्वालियर के अभिषेक नामक युवक से हुई थी। पिछले एक महीने से दोनों के बीच में बातचीत होती रही है। अभिषेक ने युवती को नौकरी का झांसा देकर ग्वालियर बुलाया और बालाजी गेस्ट हाउस में युवती को रुकवाया। जहां वह अपने दोस्त लाला और हिमांशु के साथ पहुंचा। तीनों ने युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में आरोपियों ने उसे धमका कर गेस्ट हाउस से भगा दिया।
घटना बुधवार शाम की है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

