jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

BIG Crime News : आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप, दो भाइयों ने पहचान का फायदा उठाते हुए सूनसान जगह ले जाकर वारदात को दिया अंजाम

आरोपी ने पहले तो पीड़िता को बहला फुसला कर बुलाया और बाद में भाई के साथ मिलकर जबरन उसे एकांत स्थान पर ले गए

मकड़ाई समाचार रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पहचान का फायदा उठाते हुए दो भाइयों ने आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। पूरा मामला रीवा जिले के हनुमाना थाना क्षेत्र का है।

रीवा जिले में दो सगे भाइयों ने नाबालिग आदिवासी किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए एकांत स्थान पर लेजाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के जानकारी जब पीड़िता ने अपने परिजनों को दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बाद में परिजनों ने पीड़िता के साथ थाने पहुचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपियों के किलाफ मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपी सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ धारा 376d सहित पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की और न्यायालय में पेश करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।

- Install Android App -

वहीं मामले पर एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया की हनुमना थाने पहुंचकर नाबालिक आदिवासी किशोरी ने परिजनों के साथ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। गांव पड़ोस के ही युवक से उसके पहले से जान पहचान थी आरोपी ने पहले तो पीड़िता को बहला फुसला कर बुलाया और बाद में भाई के साथ मिलकर जबरन उसे एकांत स्थान पर ले गए। दोनों भाइयों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

रीवा जिले में एक महीने में 6 से ज्यादा रेप के मामले

बता दें कि महिलाओ पर बढ़ते अपराध और दुराचार की रोकथाम के लिए सरकार और पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाये जा रहे है दुष्कर्म के मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धरपकड़ कर के उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी कर रही है। बावजूद इसके दुष्कर्म की वारदातें घटने का नाम ले रही है। रीवा जिले की तो बीते एक माह के अंदर थानों में दुष्कर्म के करीब आधा दर्जन से ज्यादा मामले सामने आए है।