jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

सिरफिरे ने काटा युवती का गला, शादी के लिए बना रहा था दबाव

युवती का पूर्व प्रेमी ने शादी के लिए दबाव बना रहा था

- Install Android App -

अंबिकापुर। अम्बिकापुर शहर के मणिपुर चौकी क्षेत्र के दर्रीपारा में एक युवती का गला काटने का मामला सामने आया है। घायल युवती को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में लाकर भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, युवती का पूर्व प्रेमी ने शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन युवती के इंकार करने पर युवक ने धारदार हथियार से गले पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही मणिपुरी चौकी प्रभारी सरफराज फिरदौसी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। मणिपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल युवती का बयान लिया गया है। वहीं डॉक्टरों के अनुसार युवती की स्थिति खतरे से बाहर है।

बताया गया कि आरोपी और युवती साथ में काम करते थे। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। आरोपी युवक और युवती मणिपुर चौकी क्षेत्र के एक सुनसान जगह पर मिलने पहुंचे थे, जहां युवक ने युवती पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। युवती के इंकार करने पर धारदार हथियार से गले पर वार कर मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में घायल युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी लगते ही मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की जांच में जुट गई, और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।