jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

आखिर क्यों इस लड़की ने सरेआम ट्रैफिक पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा… ?

टीआई को एक युवती और एक युवक ने बेरहमी से पीटा

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के देवली मोड पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सुबह-सुबह ट्रैफिक खुलवाने गए टीआई को एक युवती और एक युवक ने बेरहमी से पीटा है। दरअसल मामला सुबह 10:00 बजे के वक्त का बताया जा रहा है, जिसमें ट्रैफिक पुलिसकर्मी देवली मोड पर रोंग साइड से आ रही स्कूटी सवार को रोकता है, जिस पर 3 लोग भी सवार थे। टीआई के रोकने पर स्कूटी सवार लड़की भड़क जाती है, जिससे दोनों के बीच बहस हो जाती है फिर लड़की टीआई पर हाथ छोड़ देती है। इसके बाद धक्का-मुक्की में युवती नीचे गिर जाती है और वहां पब्लिक इकट्ठी हो जाती है, जिसके बाद पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जाता है।

- Install Android App -

इस बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने आकर बड़ी मुशकिल से उस पुलिसकर्मी को बचाया। दिल्ली में कानून नाम की कोई चीज ही नहीं बची है। एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बुरी तरह से पीटा जाता है। हालांकि कई लोग वहां पर वीडियो तो बना रहे थे, लेकिन कोई पुलिसकर्मी की मदद के लिए आगे नहीं आया।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ज्यादा जाम होने की वजह से यहां पर ट्रैफिक पुलिस आई थी। इस बीच स्कूटी पर सवार तीन लोग रोंग साइड आ रहे थे, जब उनको पुलिसकर्मी ने रोका तो वह उनसे ही उलझ गए और लड़की होने का फायदा उठाते हुए पुलिसकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की। इस बीच एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ और उसे बुरी तरह पीटा काफी दूर तक दौड़ा दौड़ा कर पीटा।

लेकिन स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि अगर किसी की भी गलती हो, लेकिन कानून को हाथ में लेने का हक किसी को नहीं है। शिकायत करनी चाहिए थी, लेकिन जिस तरह से रोड पर एक पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया है यह काफी गलत है।