jhankar
ब्रेकिंग
भारतीय किसान संघ के समर्थन में दोपहर 2 बजे तक बंद रहा हरदा बाजार और मंडी, व्यापारियों ने दिया साथ हंडिया में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती: नर्मदा तट के पास दुकानों में पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹20... लुचगाँव में खराब DP के कारण अंधेरे में ग्रामीण, नई DP लगाने की मांग सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन,  नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंद... ई-विकास टोकन बुकिंग के नाम पर वसूली नहीं चलेगी,  एसडीएम विजय राय ने कहां कार्रवाई होगी किसानों से सि... सड़कों से गायब होंगे निराश्रित गोवंश, बांदर खो गौशाला में मिलेगी शरण, सड़क हादसे रोकने एसडीम विजय रा... सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंदो... बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं

इटारसी में कोयले से भरी मालगाड़ी हुई बेपटरी, रेलकर्मियों ने दौड़ लगाकर रुकवाई ट्रेन

मकड़ाई समाचार इटारसी। बुधवार सुबह लभगभ 9:30 बजे रिसीविंग यार्ड इटारसी में बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। यहां कोयले से भरी एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। कैरिज एंड वेगन स्टाफ के टेक्नीशियन प्रकाश पाल एवं गौरव पंथी ने जब मालगाड़ी को डगमगाते देखा और पटरी पर पहियों के घर्षण की अजीब-सी आवाज सुनी तो उन्‍होंने लंबी दौड़ लगाकर ट्रेन रुकवाई। गनीमत रही कि उस वक्‍त मालगाड़ी ने रफ्तार नहीं पकड़ी थी, जिससे ब्रेक लगाने पर समय रहते उसके पहिए थम गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना का लाइव वीडियो भी आया है। मौके पर बचाव दल पहुंच गया है। हालांकि इसकी वजह से रेल यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा है।