jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में इन 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर लगा बैन, 5 लाख कैन जब्त एक पेड़ बेटी के नाम" में ही बेटियां रहीं पीछे, बैनर पकड़कर खड़ी कीं सिद्धार्थ सिंह परिहार का आईआईटी दिल्ली में चयन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने किया सम्मान विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅

पटना में संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, पीएम मोदी को निशाना बनाने की थी साजिश

बिहार के फुलवारी शरीफ क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। पटना में NIA ने एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है और दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, मॉड्यूल 2047 तक भारत को एक इस्लामिक राष्ट्र बनाने की योजना बना रहा था। 12 जुलाई को अपनी यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने की साजिश भी थी। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान अतहर परवेज और मोहम्मद जलालुद्दीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध आतंकियों को पीएम मोदी के दौरे से 15 दिन पहले फुलवारी शरीफ में ट्रेनिंग दी जा रही थी। उन्होंने पीएम मोदी को निशाना बनाने के तरीकों की साजिश रचने के लिए 6 और 7 जुलाई को बैठकें कीं।

इंटेलिजेंस ब्यूरो को मिल चुकी थी खबर

इंटेलिजेंस ब्यूरो को सूचना मिली कि पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में एक संभावित आतंकी मॉड्यूल सक्रिय है, जिसके बाद पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने 11 जुलाई को नया टोला इलाके में छापेमारी कर दोनों संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। बिहार पुलिस ने संदिग्ध आतंकियों के फुलवारीशरीफ कार्यालय में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान, पुलिस को आपत्तिजनक दस्तावेज मिले, जिनमें से एक का शीर्षक था – ‘2047 इंडिया टुवर्ड्स रूल ऑफ इस्लामिक इंडिया’। इनके पास से 25 पीएफआई के पर्चे भी बरामद किए गए।

- Install Android App -

जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्‍य

जांच में पता चला है कि यहां आने वाले ज्यादातर युवक केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कई अन्य राज्यों से आतंकी साजिश की ट्रेनिंग लेने आते थे। पुलिस ने खुलासा किया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों को देश में रहकर देश विरोधी अभियान चलाने के लिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्की सहित कई इस्लामिक देशों से पैसे मिलते थे।

हिरासत में लिए गए रिटायर्ड कॉप

फुलवारी शरीफ सहायक पुलिस अधीक्षक ( एएसपी) मनीष कुमार ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान झारखंड के एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद जल्लाउद्दीन और अतहर परवेज के रूप में हुई है। उनके पीएफआई के साथ संबंध हैं। जलाउद्दीन पहले स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) से जुड़ा था। उन्होंने कहा, “वे स्थानीय लोगों को तलवार और चाकू का इस्तेमाल करना सिखा रहे थे और उन्हें सांप्रदायिक हिंसा के लिए भी उकसा रहे थे। एक जांच में पता चला है कि अन्य राज्यों के लोग पटना में उनके पास आ रहे थे। वे बिहार की राजधानी के होटलों में रहने के दौरान अपना नाम बदल लेते थे।