jhankar
ब्रेकिंग
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिलास्तरीय परिचर्चा प्रतियोगिता में LBS कॉलेज की छात्राओं ने हासिल क... हंडिया : एक ही शासकीय रास्ता, दो विरोधाभासी रिपोर्ट और शिकायतों की लंबी कड़ी: तहसीलदार से 181 और ADM... 12वीं पूरक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कॉलेज एडमिशन पोर्टल 7 दिन खोलने की मांग शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

टिमरनी : पर्यावरण प्रेमी अजय सिंह चौहान की अनोखी पहल, 400 से अधिक बेलपत्र के पौधे स्वयं के खर्चे पर नागरिकों को किया वितरण

मकड़ाई समाचार टिमरनी। सावन के इस पावन महा की शुरुआत होते ही नगर के पर्यावरण प्रेमी अजय सिंह चौहान द्वारा नगर में लगभग 400 से अधिक बेलपत्र के पौधे स्वयं के खर्चे पर नगर के नागरिकों को वितरण किए और शहर के कई स्थानों पर बेलपत्र के पौधे भी लगाए गए। शास्त्रों के अनुसार बताया गया है कि सावन माह में भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। और सदा ही भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र प्रिय है। इसी को लेकर नगर के अजय सिंह चौहान द्वारा नगर के नागरिकों को निशुल्क स्वयं के खर्चे से बिल पत्र के पौधे वितरित किए गए। वही अजय सिंह चौहान ने बताया कि मेरे द्वारा लगभग नगर के विभिन्न स्थानों पर बट वृक्ष के लगभग 50 पौधे पीपल के 50 पौधे सहित आम, जाम, केला, नींबू, संतरा, नीम सहित अन्य प्रकार के सैकड़ों पौधे लगाए गए। और उनकी देखभाल भी की जा रही है।

- Install Android App -

नगर को हरा भरा देखना मेरा सपना

नगर के जय सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि मैंने कई वर्ष पहले नगर की हरियाली और पर्यावरण सहित क्षेत्र को हरा-भरा देखने का सपना देखा था जो आज मैं अपने स्वयं के खर्चे पर पूर्ण करते नजर आ रहा है। नगर के कई विभिन्न खाली स्थानों और जगहों पर मेरे द्वारा विभिन्न प्रकार के वृक्ष रूपए गए नगर के कई लोगों द्वारा मेरा इसमें विरोध भी किया गया। इसके बावजूद भी मेरे द्वारा पर्यावरण को लेकर देखा गया। सपना पूर्ण करने का जुनून और नगर एवं क्षेत्र को हरा-भरा करने का लक्ष्य पूर्ण होते नजर आ रहा है। इसी को लेकर मैंने सावन मास के इस महीने में बिल पत्र के पौधे भी वितरित किए हैं तो लगातार क्षेत्र की हरियाली को लेकर मेरा प्रयास जारी रहेगा।