Harda sirali : रैलिंग विहिन पुल से कई बार हो चुकी वाहन दुर्घटना, नही जागा प्रशासन, देर रात को पिकअप वाहन नदी में गिरा, तीन लोगों ने तैरकर बचाई जान
मकड़ाई समाचार हरदा/सिराली। खिरकियां मार्ग पर स्यानी नदी पर ग्राम दीवगांव आमासेल के बीच में पिकअप वाहन MP12 GA2428 नदी में सुरक्षा रैलिंग नहीं होने से पलट गया है। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन हरे नारियल पानी लेकर खिरकिया से सिराली हरदा की और जा रहा था। तभी रात 9:30 बजे स्यानी नदी पुल पर से नदी में पलट गई है। यहां किसी प्रकार से सुरक्षा रैलिंग नहीं होने से आये दिन हादसे होते रहते हैं। इससे पहले भी घटना में ग्राम पंचायत जामन्या खुर्द के सहायक सचिव की हुई थी। मौत इसके बारे में भी खबरें प्रकाशित की गई है। फिर भी जिला प्रशासन द्वारा यहां कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। जबकि इस समय हरदा – खंडवा – नर्मदापुरम मार्ग पर ग्राम मुहाल कलां के पास स्यानी नदी पुल टुटने से सबसे अधिक वाहन चलने वाला मार्ग मसनगांव सिराली खिरकिया है। जबकि इस मार्ग नदी से स्कूली वाहनों का भी अधिक आवागमन रहता है। वहीं पिकअप वाहन नदी में गिरने की घटना रात 9:30 बजे की बताई जा रही है। जिसमें जानकारी के अनुसार ड्राइवर, हेल्पर सहित 3 लोग बताएं जा रहे हैं जो सुरक्षित नदी में तैर कर बाहर निकल आए हैं।
