jhankar
ब्रेकिंग
धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए सिंगरौली बैंक डकैती का खुलासा: नेपाल से मिले थे निर्देश, आरोपियों ने एक महीने तक की थी रेकी मध्यप्रदेश की मंडियों में एक कुंटल की खरीदी में दो किलो की कटौती रन्हाई कला के किसान के घर गौमाता ने दिया अनोखे बछड़े को जन्म जो नर और मादा दोनों , क्षेत्र में बना च...

युवक ने घर घुसकर युवती से किया रेप, बनाया अश्लील Video, न्याय नहीं मिलने पर परेशान पीड़िता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा-‘पुलिस बहुत गंदी है’

एक युवक ने युवती के घर में घुसकर रेप किया। इस दौरान बाद अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद युवक ब्लैकमेल करने लगा। रेप पीड़िता न्याय के लिए थाने के चक्कर काटती रही, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो पाई तो रेप से आहत होकर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने कहा- ‘पुलिस बहुत गंदी है और फिर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

- Install Android App -

यह बेहद ही संजीदा मामला उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले से सामने आया है। एक युवती ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली। वहीं परिजनों को मृतक युवती के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उस सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘पुलिस बहुत गंदी है।’ साथ ही उस युवती ने इस सुसाइड नोट में अपने आत्महत्या करने की वजह भी बताई है। उसने लिखा है कि, अरविंद कुमार नाम के एक आदमी ने उसके घर में घुसकर उसका रेप किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और इसी वीडियो को वह वायरल करने धमकी वह उसको देता था जिसकी वहज से वह आत्महत्या करने जा रही है।

वहीं सुसाइड नोट मिलने के बाद मृतक युवती के भाई ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। बता दे कि यह पूरा मामला अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। वही इस बारे में मीडिया से बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उचित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।