jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं

सिवनीमालवा में भी खिला कमल का फूल, बनेगी भाजपा की नगर सरकार

के के यदुवंशी सिवनी मालवा। नगर पलिका सिवनी मालवा में मतगणना के बाद बीजेपी की परिषद स्पष्ठ बनती नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने सिवनी मालवा में 15 में से 8 वार्डों में सीधी जीत दर्ज करी है तो वही कांग्रेस 4 वार्डों में और निर्दलीय 3 वार्डों में जीत दर्ज कर पाए हैं। हालांकि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पिछले चुनाव की अपेक्षा 1 वार्ड का नुकसान और कांग्रेस को एक वार्ड का फायदा हुआ है।

सबसे बड़ी जीत वार्ड क्रमांक 09 में भाजपा युवामोर्चा अध्यक्ष ईश्वरदास जमीदार ने 694 वोटों से जीत हासिल की है। तो वहीँ वार्ड नंबर 08 से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा की माता जी मात्र 28 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा दीपक दीक्षित से चुनाव हार गई है।

वार्ड नंबर 6 से भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना देवीदयाल यादव के पुत्र प्रशांत यादव 35 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की है। वार्ड नंबर 04 में लगातार तीसरी बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है। परिणाम आते ही विजयी प्रत्याशियों में जश्न का माहौल है सभी के द्वारा अपनी अपनी जीत का जुलुस निकाला जा रहा है। मकड़ाई समाचार के एग्जिट पोल का सर्वे सही निकला शहरवासी और अपनों के सहयोग से ही सटीक जानकारी दी गई थी।

नगर पालिका सिवनी मालवा विजयी प्रत्याशी

वार्ड 1. अखिलेश चौकसे 29 विजयी (भाजपा)।

2. सरिता प्रदीप अग्रवाल 10 विजयी (निर्दलीय)।

3. रिंकू जैन 691 (भाजपा)।

4. रचना लहरी 72 (कांग्रेस)।

5. प्रीति शुक्ला 490 (भाजपा)।

- Install Android App -

6. प्रशांत यादव 33 (निर्दलीय)।

7. गीता बाई तुलसीराम कुशवाह 364 (भाजपा)।

8. अनुराधा दीपक दीक्षित 28 (कांग्रेस)।

9. ईश्वर जमींदार 637 (भाजपा)।

10. दुर्गेश उइके 34 (भाजपा)।

11. स्वाति शैलेन्द्र गौर 321 (भाजपा)।

12. सुरेश सूर्यवंशी 28 (कांग्रेस)।

13. किरण शिव राठौर 158 (भाजपा)।

14, दीपक बाथव 300 (नागरिक मोर्चा)।

15. विजय पटेल 352 (कांग्रेस)।