jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

अंचल में हुई बारिश से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा, घाट के मंदिर आधे डूबे

मकड़ाई समाचार डिंडौरी। जिले के बजाग, करंजिया जनपद अंतर्गत पिछले 24 घंटों में अंचलों में हुई तेज वर्षा के चलते शुक्रवार की सुबह नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिला मुख्यालय में नर्मदा नदी डैम घाट में स्थित नदी किनारे छोटे आकार के मंदिर पानी में आधे डूबे नजर आए। बढ़े जलस्तर के चलते सुरक्षा की दृष्टि होमगार्ड का अमला भी घाट व पुल के आसपास तैनात कर दिया गया है।

रात में यातायात हुआ बहाल

- Install Android App -

जिले के विकासखंड बजाग अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्रों में गुरुवार की शाम से हुई तेज बारिश के चलते बजाग से गोरखपुर मार्ग पर ग्राम बिलाईखार के पास बिजाखन नदी पुल में पानी आने से इस मार्ग पर यातायात शाम चार बजे से बंद हो गया था। पुल के दोनों और बड़ी संख्या में लोग खड़े होकर पानी कम होने का इंतजार करते रहे। स्थानीय लोगों की मानें तो रात 11 से 12 बजे के बीच पुल में पानी कम होने के बाद लोग जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से आरपार जाते नजर आए। शुक्रवार की सुबह भी पुल के ऊपर से पानी और कम हो गया, जिससे लोग पुल पार करते देखे गए।

जिले में अब तक हुई 330.2 मिलीमीटर औसत वर्षा

जिले भर में इस वर्ष एक जून से 22 जुलाई तक कुल 330.2 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। जबकि पिछले वर्ष इस अवधि में कुल 350.2 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई थी। पिछले 24 घंटे में जिले के विकासखंड डिंडौरी में 16.6, अमरपुर में 1.0, समनापुर में 14.1, बजाग में 40, करंजिया में 10.2, शहपुरा में 1.0 और मेहंदवानी में 0.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जिले की वार्षिक औसत बारिश 1528.3 मिलीमीटर है।