ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी तथा मप्र जन अभियान परिषद ने ... Harda news: कलेक्टर श्री जैन ने गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया, किसानो के लिए बैठक और पेयजल... जल ही जीवन है।: दीवार लेखन के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश हरदा: भादूगांव के शासकीय तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने एवं जल संवर्धन योजना से जोड़ने की उठी मांग, जय... पारिवारिक विवाद मे गई महिला की जान: आपसी विवाद में पति ने पत्नि को तवा दे मारा हुई मौत नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर: भाजपा ने फूंका राहुल सोनिया का पुतला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बोले कांग्... हरदा: सरपंच संघ ने नवागत कलेक्टर श्री जैन का किया स्वागत, जिले की ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचा... कलेक्टर श्री जैन ने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश ! जल जीवन मिशन के... Today news इंदौर: 9 माह के मासूम नकुल का हुआ अपहरण! सावधान बच्चा चोर गिरोह सक्रिय कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा हत्याकांड मे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर लगे गम्भीर आरोप, 28 साल ...

द्रौपदी मुर्मू सोमवार को लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ, 21 तोपों की दी जाएगी सलामी

नई दिल्ली। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी और उसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि समारोह कल सुबह करीब सवा 10 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा, जहां प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। गृह मंत्रालय ने कहा कि इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद राष्ट्रपति का संबोधन होगा।

- Install Android App -

समारोह से पहले निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे