jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

HARDA NEWS : ब्राह्मण समाज ने प्रीतम लोधी का फूंका पुतला, FIR दर्ज करने की मांग

मकड़ाई समाचार हरदा। परशुराम चौक पर सर्व ब्राह्मण समाज ने शनिवार को ब्राह्मण समाज को लेकर अपशब्दों का उपयोग करने वाले भाजपा नेता प्रीतम लोधी का पुतला फूंका है। भाजपा के नेता प्रीतम लोधी की ब्राह्मणों पर की गई विवादित टिप्पणी का मामला अभी भी गर्मा रहा है। भले ही लोधी ने लिखित माफी मांग ली। भाजपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया, बावजूद इसके ब्राह्मण समाज गुस्सा कम नहीं हो रहा है।

हरदा में उनका पुतला फूंका गया। समाज के लोगों ने बताया कि भाजपा के दो बार से विधायक प्रत्याशी रहे प्रीतम लोधी द्वारा ब्राह्मण व कथावाचकों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में समाज एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ब्राह्मण समाज द्वारा प्रीतम लोधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

- Install Android App -

सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर का कहना है कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा ही सनातन धर्म का पालन करते हुए विश्व कल्याण की भावना को लेकर काम किया गया है लेकिन समाज को लेकर किसी भी व्यक्ति या नेता के इस तरह के शब्दों का उपयोग करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कहा गया कि भाजपा से ऐसे नेताओं को चुनाव में टिकट ना देने की मांग की है।

संगठन के महामंत्री सुनील तिवारी का कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मांग की है कि भाजपा नेताओं को किसी भी समाज या वर्ग को लेकर इस तरह की टिप्पणी करने से रोक लगानी चाहिए।

पुतला दहन के दौरान मनोहर लाल शर्मा, ओम प्रकाश पुरोहित, महामंत्री सुनील तिवारी,उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा, सौरभ तिवारी, रोहित तिवारी, अखिलेश पाराशर, हरिमोहन शर्मा, शैलेंद्र जोशी, सुदीप मिश्रा, आलोक पिपलोनिया, राजेंद्र पगारे, राजेश राजवैद्य, गजानन डाले, कुमार तिवारी, पंडित लक्ष्मनाचार्य, महिला संगठन की अध्यक्ष ज्योति तिवारी सहित अन्य अन्य मौजूद रहे।