jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

एआरटीओ संतोष पाल की चल-अचल संपत्तियों की जांच EOW की टीम करेगी

मकड़ाई समाचार जबलपुर |करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति रखने वाले जबलपुर एआरटीओ संतोष पाल (ARTO Santosh pal) के खिलाफ पुख्ता दस्तावेज जुटाने में ईओडब्ल्यू  की टीम लगी हुई है। ताकि जब कोर्ट में आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की टीम अपना पक्ष रखें तो वह मजबूत हो। सोमवार की रात को EOW ने ARTO संतोष पाल की बेनामी संपत्ति संबंधित जानकारी को स्पष्ट रूप से नहीं बताया। आज भी ईओडब्ल्यू की टीम संतोष पाल की चल-अचल संपत्तियों की जांच करेगी।ईओडब्ल्यू को जल्द ही एआरटीओ संतोष पाल की संपत्ति को लेकर कोर्ट में जवाब पेश करना है। यही वजह है कि टीम के अधिकारी और जवान संतोष पाल की हर वह संपत्ति की पतासाजी में जुटे हुए हैं जिसे उसने अर्जित करके रखा हुआ है। जानकारों की माने तो कोर्ट में जवाब पेश होने के बाद संतोष पाल की सभी अचल संपत्तियों को बेचने पर रोक लगा सकती है।एआरटीओ संतोष पाल के खिलाफ न्यायालय को शिकायत मिली थी। जिसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने न्यायालय के निर्देश पर संतोष पाल की चल और अचल संपत्ति की छानबीन शुरू की। अभी तक करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति संतोष पाल की उजागर हुई है। जिसकी लगातार अभी भी जांच चल रही है। EOW को उम्मीद है कि जब कोर्ट में संतोष पाल के दस्तावेज रखे जाएंगे तो उस पर न्यायालय की तरफ से ठोस कार्यवाही होगी।

- Install Android App -