jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

घर में मृत मिले एक ही परिवार के 6 सदस्य, पुलिस कर रही जांच

आशंका जताई जा रही है कि सुखविंदर ने पहले अपने माता-पिता और फिर अपनी पत्नी और बच्चों को जहर दिया

- Install Android App -

Haryana: अंबाला के बलाना गांव में शुक्रवार को एक ही परिवार के छह सदस्य रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। मृतकों की पहचान संगत राम (65), सुखविंदर सिंह (34), महिंद्रा कौर (संगत राम की पत्नी), रीना (सुखविंदर सिंह की पत्नी) के रूप में हुई है। मृतकों में सुखविंदर सिंह की दो बेटियां , आशु (5) और जस्सी (7) भी शामिल हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि सुखविंदर ने पहले अपने माता-पिता और फिर अपनी पत्नी और बच्चों को जहर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुखविंदर एक प्राइवेट फर्म में काम करता था। मौतों के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

डीएसपी अंबाला ने कहा कि क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है। ‘सुसाइड नोट बरामद। आगे की जांच चल रही है। इसी तरह की एक घटना में इस महीने की शुरुआत में जम्मू के सिधरा इलाके में हुई थी। वहां भी एक परिवार के छह सदस्य अपने घर पर मृत पाए गए थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया था, ‘जम्मू के सिधरा इलाके में एक परिवार के छह सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए।’