jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

गुलाम नबी के समर्थन में जम्मू-कश्मीर के 5 पूर्व विधायकों ने भी दिया इस्तीफा

Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को लगातार झटके मिल रहे हैं। उनके समर्थन में कांग्रेस के 5 पूर्व विधायकों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। इनमें से कुछ पिछली सरकार में मंत्री भी रहे थे। शुक्रवार कांग्रेस विधायक जी. एम. सरूरी, हाजी अब्दुल राशिद, मोहम्मद अमीन भट, गुलजार अहमद वानी और चौधरी मोहम्मद अकरम ने गुलाम नबी आजाद के समर्थन में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। जम्मू-कश्मीर के PCC अध्यक्ष जी. एम. सरूरी ने कहा कि गुलाम नबी आजाद साहब ने जो फैसला लिया है और उनके समर्थन में हम 5 विधायकों ने इस्तीफा दिया है।

- Install Android App -

उधर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि ये कांग्रेस को अपनी कमजोरियों को देखने का समय है। क्यों आज इतने बड़े नेता कांग्रेस छोड़ कर गए? इस पर विचार करने के बजाय कांग्रेस एक ही बात कर रही है कि उन्होंने धोखा दिया है। मैंने जो-जो बातें कही थी उन सब पर गुलाम नबी आज़ाद साहब ने मुहर लगा दी है।