jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

पब्जी गेम खेलते समय युवती के मोबाइल पर युवक ने मैसेज के साथ भेजा अश्लील वीडियो, पुलिस ने पंजाब से किया अरेस्‍ट

कोंडागांव। मोबाइल से अश्लील तस्वीर वायरल करने के आरोपित इम्मानुअल मसीह को कोंडागांव पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। कोंडागांव की रहने वाली एक युवती के परिजनों ने इस मामले की शिकायत कोंडागांव के सिटी कोतवाली थाने में की थी। पुलिस ने 23 अगस्त को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर कोंडागांव ले आई इसके बाद कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपित को जेल भेज दिया है।

- Install Android App -

दरअसल, पंजाब के जिला गुरदासपुर के अरलीबन थाना कोटली सूरत मलिया के रहने वाले 26 वर्षीय मसीह ने पब्जी गेम खेलते समय पीड़िता के मोबाइल पर अश्लील वीडियो और मैसेज भेजा था। पीड़ित युवती ने जब अश्लील बातें करने से मना किया। इस पर आरोपित ने युवती के स्वजन और उसकी सहेलियों के पास अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर भेज वायरल कर दिया।
पीड़िता ने आरोपित की इस हरकत की शिकायत कोंडागांव के सिटी कोतावाली थाना में की। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया।
शिकायत के आधार पर साइबर सेल की टीम ने मोबाइल नंबर की पड़ताल की तो पता चला कि आरोपित पंजाब का रहने वाला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोभराज अग्रवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ने निमितेश सिंह परिहार ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम पंजाब रवाना किया।
कोंडागांव की पुलिस ने आरोपित इम्मानुअल मसीह को 19 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लुधियाना के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया। इसके बाद 22 अगस्त को कोंडागांव थाना लाया गया जिसे 23 अगस्त को न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोंडागांव के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।