jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

अज्ञात बदमाशो ने बीजेपी नेता को शोरुम में गोली मारी, मौके पर हुई मौत

मकड़ाई समाचार हरियाणा|दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दिन दहाड़े बीजेपी नेता को गोलियों से भून दिया गया। ये बीजेपी नेता कपड़े के शोरूम में कपड़े लेने गए थे, जहां अज्ञात बदमाशों ने उनपर ताबडतोड़ गोलियां बरसा दी, जिसके बाद उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। गुरुग्राम से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। गुरुग्राम में कुछ अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी (BJP) नेता और सोहना मार्किट कमेटी के पूर्व वाईस चेयरमैन सुखबीर खटाना उर्फ सूखी को गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। ये वारदात सदर बाजार इलाके में हुई। सुखबीर को हमलावरों ने एक के बाद एक आधा दर्जन गोलियां मारी हैं, जिसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुची पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं जिनमें हमलावर भागते हुए साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस इनकी पहचान करने में जुटी है|सुखबीर खटाना  राजनीति में सक्रिय थे। वह सोहना मार्केट कमेटी के वायस चेयरमैन रह चुके हैं और मौजूदा वक्त मे जिला परिषद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वहीं दिन दहाड़े हुई इस हत्या की वारदात से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले की मामले की जांच शुरू की है।