jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न

पुलिया के टूट जाने से सवाई माधोपुर और करौली जिले के सैकड़ों गांवों का संपर्क कटा

करौली | शनिवार को बनास नदी में पानी की आवक बढ़ी तो करीब 500 मीटर की पुलिया टूट कर पानी के साथ बह गई। पुलिया के बहने से सैकड़ों गांवो को आवागमन बाधित हो गया है।

- Install Android App -

बनास नदी में पानी की भारी आवक से सवाई माधोपुर और करौली जिले के सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाली हाड़ौती भुरी पहाड़ी की पुलिया शनिवार सुबह करीब सात बजे टूट गई। पुलिया के टूट जाने से सवाई माधोपुर और करौली जिले के सैकड़ों गांवों का संपर्क कट गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बनास नदी की पुलिया के ऊपर से करीब एक महीने से पानी बह रहा था । शनिवार को बनास नदी में पानी की आवक बढ़ी तो करीब 500 मीटर पुलिया टूट कर पानी के साथ बह गई। पुलिया के बहने से सैकड़ों गांवो को आवागमन बाधित हो गया है। ये पुलिया 9 साल पहले बनी थी ।इससे पहले करौली जिले में शुक्रवार को फिर मानसून सक्रिय हुआ। सुबह की शुरूआत बारिश के साथ हुई तो शाम भी झमाझम बारिश के साथ ढली। शाम की बारिश के बाद मौसम में तरावट आई। इस दौरान कुल 22 एमएम बारिश हुई। पिछले कई दिनों से शहर में बारिश नहीं होने और तेज धूप के चलते उमसभरी गर्मी बढ़ने से लोग व्याकुल हो रहे थे। इस बीच सुबह करीब एक घण्टे कभी तेज तो कभी मंद गति से बारिश हुई।