jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

सड़क हादसे में कार की टक्कर से ,बाइक सवार दो की मौत

राजस्थान| जयपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई । जयपुर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चाकसू बाइपास स्थित गरूडवासी चौराहे पर सोमवार को एक कार की टक्कर से बाइक सवार दो जनों की मौत हो गई। थानाप्रभारी यशवन्त सिंह ने बताया कि मीठालाल बैरवा (28) निवासी भीपुरा थाना बौंली (सवाईमाधोपुर) व निखिल बैरवा (18) निवासी खुर्रा माता थाना लालसोट (दौसा) बाइक पर जयपुर से गांव जा रहे थे। कस्बे में होकर गरूडवासी चौराहे पर पहुंचे। जहां उनकी भिडन्त जयपुर से टोंक जा रही एक तेज रफ्तार कार से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों टक्कर के बाद हवा में उछलकर दूर जा गिरे। वहीं कार भी थोडी दूर जाकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

- Install Android App -

कार सवार लोग मौके से फरार
कार सवार लोग मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को स्थानीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों में जीजा-साले का रिश्ता था। पुलिस ने कार को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।