jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

यात्रियो की सुरक्षित यात्रा के लिए बस चालको का होगा स्वास्थ्य परीक्षण ,फिट होने पर ही बस चलाने की अनुमति

मकड़ाई समाचार बिलासपुर। हाईटेक बस स्टैंड में 23 सितंबर को स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया जाएगा। इसमें बस चालकों के आंखों की जांच के अलावा ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच होगी। इस परीक्षण के माध्यम से यह परखेंगे की चालक कितने फिट हैं। यह जरूरी भी है, क्योंकि बस चालकों के हाथों में यात्रियों की जान होती है। उनकी थोड़ी से लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। जांच के साथ स्वास्थ्य लाभ मिलने से चालक व यात्री दोनों सुरक्षित रहेंगे।यह परीक्षण सुबह 11:30 बजे से प्रारंभ होगा। हाईटेक बस स्टैंड परिसर में आयोजित इस परीक्षण में अनिवार्य रूप से चालकों को जांच कराने के लिए निर्देश दिया गया है। बस मालिकों को भी इस संबंध में सूचना दी गई है, ताकि वे चालकों को निर्देशित कर सके। बीच- बीच में इस तरह के आयोजन होते हैं। दरअसल बसों के नियमित परिचालन की आपाधापी में चालक से लेकर कंडक्टर खुद के स्वास्थ्य को दरकिनार कर देते हैं। समय पर जांच नहीं होने के कारण उन्हें ब्लड प्रेशर, शुगर या आंखों से संबंधित समस्या का पता नहीं चल पाता और इस लापरवाही के कारण बीमारियां गहराने लगती है।