jhankar
ब्रेकिंग
हरित हरदा–समृद्ध धरा अभियान के तहत 3 अगस्त को इमलीढाना तालाब में होगा वृक्षारोपण उत्कृष्ट किसानों का होगा सम्मान, आधुनिक कृषि तकनीकों की मिलेगी जानकारी बलराम कृषि महोत्सव एक अगस्त ... जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित "धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी हंडिया" को बनाया जाएगा प्लास्ट... अनुचित पंजीयन एवं मूंग के अवैध विक्रय पर होगी कठोर वैधानिक कार्रवाई आपदाओं से निपटने के लिए सभी को दक्ष होना जरूरी – कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैननागरिक सुरक्षा स्वयंसेवको... 📢 फसल बीमा की तारीख बढ़ी, 15 अगस्त तक उठाएं लाभ! बैतरणी नदी के उफान से जाजपुर और भद्रक में बिगड़े हालात, 1.65 लाख लोग सुरक्षित निकाले गए हरदा | 31 जुलाई 2026 की प्रमुख खबरें IMD Weather Update | 31 जुलाई 2026 गुजरात-महाराष्ट्र में Red Alert, MP के 4 जिलों में बहुत भारी बार... हरदा जिले का मौसम अपडेट - शहर में दोपहर बाद तेज बारिश और गरज-चमक, ऑरेंज अलर्ट जारी टिमरनी, खिरकिया,...

बेड़िया में 36 ग्रामो के 50 बूथ पर पिलाई पोलियो की दवाई

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। मध्य प्रदेश में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत की गई। इसको लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेड़िया में सरपंच चंद्रपालसिंह सोहनेर द्वारा 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद पिलाकर शुभारंभ किया गया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. अरविंद कुशवाह ने बताया कि स्वास्थ्यकार्मिकों द्वारा रविवार को पोलियो खुराक पीने से छूट गये बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाने की जिम्मेदारी दी गई है। अभियान के तहत प्रथम दिवस रविवार को 36 ग्रामो के 50 बूथ पर जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई गई। तथा किसी कारणवश दवा पीने से वंचित बच्चों को अगले 2 दिवस घर-घर जाकर टीमों के द्वारा दवाई पिलाई जाएगी। इस दौरान उपसरपंच बेनीराम भाईडिया, दिलीप पटेल, जनपद सदस्य प्रदीप सेन, नरेन्द्र गावशिन्दे, राजेन्द्र नामदेव, भोलेराम कैथवास, हर्ष दीप नामदेव, एएनएम अंजली दराडे, अजित खान, ज्योति बिर्ला आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।