IMD Weather Update | 31 जुलाई 2026 गुजरात-महाराष्ट्र में Red Alert, MP के 4 जिलों में बहुत भारी बारिश धार, खरगोन, बड़वानी, खंडवा में भारी बारिश का अलर्ट
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली | भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD ने आज 31 जुलाई 2026 के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून सिस्टम के सक्रिय होने से देश के पश्चिम और पूर्वोत्तर हिस्सों में तेज बारिश का दौर रहेगा।
गुजरात और महाराष्ट्र: सबसे ज्यादा बारिश का खतरा
IMD के अनुसार अगले 3 दिन गुजरात रीजन, सौराष्ट्र-कच्छ, कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। 31 जुलाई को पूर्वी गुजरात में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर समेत पूरे महाराष्ट्र में तेज बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश: 4 जिलों में बहुत भारी बारिश
IMD ने मध्य प्रदेश के लिए 31 जुलाई को Orange Alert जारी किया है।प्रदेश के 4 जिले में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। रतलाम, झाबुआ, धार, छिंदवाड़ा है।
भारी बारिश का अलर्ट – वही प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट बड़वानी, खरगोन, खंडवा, देवास, उज्जैन समेत कई जिले बताया गया है।
इंदौर भोपाल में भी आज गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक MP में 2-3 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड – अगले 5 दिन हल्की से मध्यम बारिश। उत्तराखंड में 26, 27 और 29 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना।
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश – 24 से 31 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने का अनुमान।
किसानों और आम लोगों के लिए सलाह
IMD ने कहा है कि भारी बारिश वाले इलाकों में जलभराव, निचले इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है। नदी-नालों के किनारे न जाएं और जरूरी होने पर ही घर से निकलें।

