हरित हरदा अभियान: 3 अगस्त को इमलीदाना तालाब पर पौधरोपण
जल संसाधन विभाग द्वारा जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए “हरित हरदा-समृद्ध धरा”अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत अतिक्रमण हटाने और नहर किनारे पेड़ लगाने का काम होगा। इसी कड़ी में 3 अगस्त को इमलीदाना तालाब परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी शामिल होकर पौधे लगाएंगे और “हरित हरदा” के संकल्प को मजबूत करेंगे। जल संसाधन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों से समय पर पहुंचकर अभियान में सहयोग की अपील की है। विभाग का कहना है कि यह पहल हरदा को हरियाली से भरने में मददगार होगा।
सुप्रीम कोर्ट प्रकरणों के लिए 21 से 23 अगस्त तक विशेष लोक अदालत
सुप्रीम कोर्ट में लंबित प्रकरणों के समाधान के लिए ‘समाधान समारोह-2026’ के तहत 21, 22 और 23 अगस्त* को विशेष लोक अदालत लगेगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चंद्रशेखर खरे ने बताया कि इसमें वैवाहिक, संविदा विवाद, मोटर दुर्घटना दावे, भूमि अधिग्रहण, मुवावजा और सेवा-श्रम संबंधी मामले आपसी सहमति से निपटाए जाएंगे।इच्छुक पक्षकार व्यक्तिगत या वर्चुअल माध्यम से शामिल हो सकते हैं। लंबित मामलों को शामिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना होगा। अधिक जानकारी के लिए DLSA हरदा से संपर्क किया जा सकता है।
आज से 150 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को मिलेगा 7 दिन का आपदा प्रशिक्षण
हरदा।जिले में नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से 150 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से शुरू हो गया है।
होमगार्ड जिला इकाई द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज में 6 अगस्त तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का गुर सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण में आग, भूकंप, बाढ़, सर्पदंश, आकाशीय बिजली, खोंत-बचाव, निकासी, ड्रोन हमले से सुरक्षा, प्राथमिक उपचार और रेस्क्यू तकनीकों का अभ्यास कराया जाएगा। इसमें होमगार्ड, SDRF और सिविल डिफेंस विभाग के विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे।
आज टिमरनी विकासखंड का दौरा करेंगे कलेक्टर
जिले में शासकीय सेवाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर सिद्धार्थ जैन शुक्रवार को टिमरनी क्षेत्र का दौरा करेंगे।
निरीक्षण दल शासकीय विद्यालय और उचित मूल्य की दुकान का जायजा लेगा।
अंत में प्रशासनिक टीम टिमरनी पहुंचेगी। यहां कन्या उमावि, उत्कृष्ट बालक छात्रावास, सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण किया जाएगा।
सोते समय सांप ने काटा, इलाज में देरी से 12 साल के बालक की मौत
कंकरिया, खिरकिया क्षेत्र | नींद में सांप के काटने और इलाज में देरी के कारण 12 साल के बच्चे की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार साहिल पिता राम (12) बुधवार रात को कंकरिया घर में सो रहा था। तभी उसकी अंगुली में सांप ने डंस लिया। परिजनों को लगा कि चूहे ने काटा है। उन्होंने अंगुली पर तेल-हल्दी लगाकर घरेलू इलाज किया।
बाद में तबीयत बिगड़ने पर बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाया गया। उसे चक्कर आने लगे। परिजन उसे खेत में फसल मुक्त स्थान तक ले गए और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल बेटे की मौत से परिजन बेहाल हैं।
4. खेत में जहर खाकर युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत
टिमरनी क्षेत्र, उंद्राकच्छ | टिमरनी थाना क्षेत्र के उंड्राकच्छ निवासी देवेंद्र पिता विष्णुप्रसाद मालवीय (25) खेत में अचेत अवस्था में मिले। ग्रामीणों की सूचना परिजन उसे टिमरनी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन समय पर इलाज नहीं मिलने से रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार देवेंद्र ने किसी बात से आहत होकर जहर खा लिया था। मामा संजय मालवीय ने बताया कि देवेंद्र परिवार का बड़ा बेटा था। उसकी मां का निधन 15 साल पहले हो चुका था। वह घर में पिता और छोटे भाई के साथ रहता था।
*2 करोड़ से निखरेगी अजनाल नदी, बनेगा पर्यटन केंद्र*
शहर की जीवन रेखा कही जाने वाली अजनाल नदी का कायाकल्प अब 2 करोड़ की लागत से किया जाएगा। नदी के सौंदर्यीकरण, गहरीकरण और कटाव रोकने के लिए पिचिंग का काम शुरू हो गया है। नगर परिषद के अनुसार नदी के दोनों ओर 1-1 किमी तक पौधरोपण भी होगा। एक किमी में 750 मीटर, दूसरे किमी में 950 मीटर पक्का वॉक बनाया जाएगा।
==========================!
*टिमरन नदी पर 37 लाख से घाट निर्माण, पर्यटन स्थल जैसी सुविधा*
टिमरनी नगर की टिमरन नदी पर 37 लाख रुपये की लागत से घाट का निर्माण कराया जा रहा है। नागरिकों को अब पिकनिक स्पॉट जैसी सुविधा मिलेगी।
नदी पर पैदल पुल, बैठने के लिए कुर्सियां, आकर्षक लाइटिंग और पेविंग ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। रात में घाट पर रोशनी के लिए हाई मास्ट लाइट भी लगाई गई है। काम 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है और *जून 2026* तक लोकार्पण होगा।
=========================
*मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते आंदोलन की चेतावनी*
*टिमरनी* | तवा कॉलोनी के पीछे स्थित कमल जैन कॉलोनी में रहने वाले 29 परिवारों ने मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर कलेक्टर से शिकायत करते रहवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में सड़क, स्ट्रीट लाइट, पानी और अन्य सुविधाएं नहीं हैं। पिछले 6 साल से वे कीचड़, अंधेरे और जलभराव के बीच जीवन यापन कर रहे हैं।
*आंदोलन की चेतावनी*
कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। उधर कॉलोनाइजर का कहना है कि सड़कों पर मटेरियल डलवाया जा चुका है और बाकी काम चरणबद्ध तरीके से होंगे।
आज से 150 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स का 7 दिन का आपदा प्रशिक्षण शुरू
हरदा।जिले में नागरिक सुरक्षा मजबूत करने के लिए 150 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण आज से शुरू हुआ। होमगार्ड द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज में 6 अगस्त तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में आग, बाढ़, भूकंप, सर्पदंश, प्राथमिक उपचार और रेस्क्यू तकनीकों का अभ्यास कराया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों के लिए 21-23 अगस्त को विशेष लोक अदालत
हरदा।सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे के लिए ‘समाधान समारोह-2026’ के तहत 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत लगेगी। इसमें वैवाहिक, मोटर दुर्घटना, भूमि अधिग्रहण और सेवा संबंधी मामले आपसी सहमति से सुलझाए जाएंगे।
नौकरी मांगने की बजाय उद्यमी बनें -अभय जैन
हरदा।शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित उद्यमिता विकास सेमिनार में अभय जैन ने विद्यार्थियों से कहा कि नौकरी के पीछे भागने की बजाय अपना रोजगार शुरू करें और दूसरों को रोजगार दें। उन्होंने सरकार की स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी दी।

