jhankar
ब्रेकिंग
हरित हरदा–समृद्ध धरा अभियान के तहत 3 अगस्त को इमलीढाना तालाब में होगा वृक्षारोपण उत्कृष्ट किसानों का होगा सम्मान, आधुनिक कृषि तकनीकों की मिलेगी जानकारी बलराम कृषि महोत्सव एक अगस्त ... जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित "धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी हंडिया" को बनाया जाएगा प्लास्ट... अनुचित पंजीयन एवं मूंग के अवैध विक्रय पर होगी कठोर वैधानिक कार्रवाई आपदाओं से निपटने के लिए सभी को दक्ष होना जरूरी – कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैननागरिक सुरक्षा स्वयंसेवको... 📢 फसल बीमा की तारीख बढ़ी, 15 अगस्त तक उठाएं लाभ! बैतरणी नदी के उफान से जाजपुर और भद्रक में बिगड़े हालात, 1.65 लाख लोग सुरक्षित निकाले गए हरदा | 31 जुलाई 2026 की प्रमुख खबरें IMD Weather Update | 31 जुलाई 2026 गुजरात-महाराष्ट्र में Red Alert, MP के 4 जिलों में बहुत भारी बार... हरदा जिले का मौसम अपडेट - शहर में दोपहर बाद तेज बारिश और गरज-चमक, ऑरेंज अलर्ट जारी टिमरनी, खिरकिया,...

हरदा जिले का मौसम अपडेट – शहर में दोपहर बाद तेज बारिश और गरज-चमक, ऑरेंज अलर्ट जारी टिमरनी, खिरकिया, रहटगांव में भी बारिश के आसार

हरदा | भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD के अनुसार आज हरदा जिले में मौसम बदला-बदला रहेगा। सुबह बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद तेज बारिश होगी।

आज हरदा में कैसा रहेगा मौसम

आज हरदा में अधिकतम तापमान 28-29°C और न्यूनतम 24°C रहने का अनुमान है। सुबह के समय हलकी धूप के साथ दोपहर 12 बजे तक बादल छाए रहेंगे। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश। 72% से 100% तक बारिश के आसार है़।शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। ।

- Install Android App -

जिले में कहां-कहां बारिश होगी

IMD के अनुसार आज हरदा जिले के सभी तहसीलों में बारिश होगी। खासकर हरदा, टिमरनी, खिरकिया, रहटगांव क्षेत्र में दोपहर बाद गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। नर्मदा किनारे और निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है।IMD ने मध्य प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हरदा जिले के लिए भारी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी है।पड़ोसी जिलों खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, देवास में भी ऑरेंज अलर्ट है। अगले 2-3 दिन भी हरदा में तेज से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।