jhankar
ब्रेकिंग
कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद, द... 29 अप्रैल 2026: सोना-चांदी का भाव – भोपाल, इंदौर, UP और राजस्थान में आज क्या है रेट......? मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: हीटवेव का कहर जारी, हरदा में 40°C तक पहुंचा पारा पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026: ज्यादातर सर्वे में BJP को बढ़त, TMC दे रही कड़ी टक्कर MP BIG NEWS: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 15 मजदूरों की मौत , 13 घायल : पीएम सीएम ने जताया गहरा द... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी, धार में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, जिसमे से 2 बच्चे भी शामिल, 13 गंभीर घायल नेहरू स्टेडियम हरदा में खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव का आयोजन 12मई को होगा 30 अप्रैल को स्वगणना का अंतिम दिवस

होटल में शादीशुदा प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था शख्स, पत्नी ने पकड़ा रंगेहाथ, देखिए Video

पति-पत्नी और प्रेमिका के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, महिला ने अपने पति को उसकी शादीशुदा प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया था। पति को प्रेमिका के साथ रंगरेलिया मनाते देख गुस्साई पत्नी ने सैंडल उतार कर पति की पिटाई करना शुरूकर दिया। मामला सिर्फ पति की पिटाई पर ही नहीं खत्म हुआ। महिला ने प्रेमिका के भी बाल नोचकर उसकी पिटाई कर दी. वहीं इस दौरान मार खा रहे पति और उसकी प्रेमिका महिला के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का है। होटल में करीब एक घंटे तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसके बाद नाराज महिला ने मामले की जानकारी 112 हेल्पलाइन पर पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले आई। बताया जा रहा है कि आगरा दिल्ली हाईवे के एक नामी अस्पताल में आईसीयू इंचार्ज दिनेश गोपाल अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ दिल्ली गेट स्थित एक होटल में गया था। इस बात की जानकारी दिनेश गोपाल की पत्नी नीलम को हो गई थी। जिसके बाद नाराज पत्नी अपनी बेटी और रिश्तेदारों के समेत होटल पहुंच गई थी। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि नीलम उन दोनों की पिटाई के दौरान उनसे पूछ रही है कि आखिर उन्हें धोखा क्यों दिया जा रहा है। इसके बाद भी जब नीलम का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने प्रेमिका के पति को भी मौके पर बुला लिया।

- Install Android App -

पिटाई के दौरान जब दिनेश गोपाल ने अपने बच्चों से मदद मांगी तो उन्हें उनसे भी दो टूक जवाब मिला। बच्चों का कहना था कि हमें इस बात का अफसोस है कि आप हमारे पिता हैं। नीलम के अनुसार, कई महीनों से उनके पति काम के बहाने अक्सर गायब रहते थे। अच्छा-खासा कमाने के बाद भी वह घर पर पैसे नहीं दे रहा था. वहीं इस हंगामे के दौरान थाने के बाहर भी लोगों की भीड़ लग गई। वहीं रिश्तेदार इस मामले को सुलाझाने के प्रयास में लगे हुए हैं।