jhankar
ब्रेकिंग
जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया बालाजी पब्लिक स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन और प्रबंधन आमने-सामने ! देखे वीडियो किस... एक पेड़ बेटी के नाम पहल पार्षद दीपक बाथव ने बेटी-दामाद को भेंट किया तुलसी का पौधा बड़ी खबर -मोबाईल नेटवर्क न मिलने से नाराज महिला मोबाइल तोडा़ और पीया कीटनाशक हुई मौत आज का सुविचार : जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत आपका नजरिया है जैसा सोचोगे वैसा पाओगे उज्जैन - खड़े हनुमान मंदिर का पिछले 3 दिन का अपडेट 72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा हरदा - जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब IIT दिल्ली के एक्सपर्ट सिखाएंगे AI, मिलेगा सर्टिफिकेट धान, ज्वार, बाजरा के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे पंजीयन एसडीएम विजय राय ने सुनी जन समस्याएं, 14 आवेदन आए - शंकर मंदिर अतिक्रमण की होगी जांच सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी

जगह-जगह पंडालों में कन्या भोज के बाद हुआ भंडारा, आज होगा रावण दहन

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। नगर के चांदनी चौक, बजरंग चौक, शंकर मंदिर, मोटी माता मंदिर, पटेल चौक, पटल्या कालोनी आदि स्थानों पर नव रात्रि पर महाआरती की जा रही है। अष्टमी पर सभी मंदिरों व पंडालों में विशेष प्रसाद बांटा गया। नवमी को कन्या भोज के बाद माँ दुर्गा पंडालों पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण वही मोटी माता मंदिर में राधे राधे मित्र मंडल द्वारा शस्त्र पूजन पंडित संजय पाठक द्वारा कराया गया। चांदनी चौक पंडाल में पंडित दीपक पाठक व रजनीश कानूनगो द्वारा महाआरती सम्पन्न हुई। इस दौरान चांदनी चौक मित्र मंडल के रूपेश धोंगड़िया, अशोक भाईडिया, पंकज पटल्या, रामदास पटल्या, रितेश पटेल, सुमित धोंगड़िया आदि का सहयोग सहरानीय रहा। वही मोटी माता मंदिर में भगवा राज मित्र राधे राधे मित्र मंडल आदि का सहयोग रहा। साथ ही बुधवार को दशहरा पर दशहरे मैदान में रावण दहन समिति द्वारा 51 फिट का रावण बनाया गया है। जिसमे बड़ी संख्या में अतिशबाजी बाद रावण दहन किया जाएगा।