jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्णय का मिला आश्वासन हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की...

अज्ञात ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार आरक्षक की मौत

पुलिस ने शव का पंचनामा दर्ज कर शव पीएम के लिए जिला अस्पताल ले गई

मकड़ाई समाचार मंडला। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रपटा पुल के समीप अज्ञात ट्रैक्टर की ठोकर से बीती रात बाइक सवार आरक्षक की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा दर्ज कर शव पीएम के लिए जिला अस्पताल ले गई है, जहां पीएम उपरांत घटना की सूचना मृतक आरक्षक के स्वजन को सतना जिले भेज दी गई है।

- Install Android App -

जानकारी देते हुए सिटी कोतवाली थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने बताया कि बीती रात तकरीबन 12:30 बजे आरक्षक क्रमांक 598 विवेक पांडे बाइक पर सवार होकर ड्यूटी जा रहे थे। इसी बीच रपटा पुल के समीप अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें ठोकर मार दी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां परीक्षण के दौरान डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है, जबकि 78 की पतासाजी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस कप्तान

दुर्घटना में आरक्षण की मौत की सूचना पाकर मौके पर जिले के पुलिस कप्तान यशपाल सिंह राजपूत मौके पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने ट्रैक्टर की शिनाख्तगी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। आरक्षक की मौत के बाद पुलिस विभाग मृतक आरक्षक का पार्थिव शरीर सतना भेजने की तैयारी में जुट गया है।