jhankar
ब्रेकिंग
नहर विभाग का ‘तुगलकी’ फैसला, किसानों के लिए बढ़ी मुसीबत जानिए मध्य प्रदेश का मौसम , हरदा, बैतूल, देवास, खंडवा, नर्मदापुरम में कैसा रहेगा हाल कतिया समाज 6 सितंबर को करेगा शिक्षक सम्मान समारोह हरदा जिले की खास खबरों पर एक नजर, देखिए खबर विस्तार से सुसाइड नोट और मृत्यु-पूर्व कथन के बावजूद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप सिद्ध नहीं, पांचों आरोप... हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

रात में युवक की रजाई में घुस गया कोबरा, गुदगुदी होने पर छुआ तो होश उड़ गए

मकड़ाई समाचार सागर। नरसिंहपुर रोड स्थित सिंरोजा गांव में एक शख्स के साथ रातभर कोबरा सांप सोता रहा। गनीमत यह रही कि उसके साथ कोई अनहोनी नहीं हुई। जब उसे बिस्‍तर में गुदगुदी हुई, तब उसे सांप के होने का एहसास हुआ। इससे बाद वह घबराकर उठा और दूसरे कमरे में जाकर सो गया। सुबह सर्प विशेषज्ञ ने आकर पांच फीट के कोबरा प्रजाति का सांप पकड़ा।

जानकारी के मुताबिक सागर के मकरोनिया नरसिंहपुर रोड स्थित सिरोजा में गोविंद प्रजापति किराये के मकान में रहता हैं। वह यहां एक निजी कालेज के मैस में कार्य करता है। दीपावली की छुट्टी पर गोविंद अपने गांव गया था। वहीं दस दिन से कमरे में बिछे बिस्तर में वह जाकर रात में सो गया। इसी बीच आधी रात उसे रजाई के अंदर कुछ चिकना और गुदगुदा सा लगा तो उसकी नींद खुल गई। इसके बाद उसने लाइट जलाकर देखा तो बिस्तर में सांप था। वह उस कमरे को बंद कर दूसरे कमरे में सो गया। वहीं सुबह होने पर तत्काल उसने सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा को इसकी सूचना दी। अकील बाबा जब कमरे में पहुंचा और लकड़ी के सहारे रजाई हटाई तो पता चला कि यह कोबरा प्रजाति का पांच फीट नाग था। रसाई हटाते ही वह फन फैलाकर बैठ गया। कुछ ही देर में अकील बाबा ने उसे अपने काबू में कर लिया और कमरे से बाहर लेकर आया।

- Install Android App -

अकील बाबा ने बताया कि यह कोबरा प्रजाति का जहरीला सांप है। इसके डसने से चंद ही सैकड़ों में ही इंसान की मौत हो जाती है। युवक की किस्मत अच्छी थी कि रजाई में छुपा होने के बाद भी उसने डसा नहीं। अकील बाबा ने लोगों से अपील की कि वे कहीं बाहर से आए तो कमरे में बिछे बिस्तर को अच्छी तरह फटकार लें। इसके लिए यदि पहनने के कपड़े भी कहीं टंगें हैं तो उन्हें भी फटकारें, उनमें भी छिपकली, मकड़ी आदि हो सकते हैं जो लापरवाही से खतरनाक साबित होते हैं।