jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

खड़े ट्रैक्टर से टकराई कार, लगी भीषण आग, गाड़ी के अंदर बैठे दो लोगों की दर्दनाक मौत

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए

मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक कार यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में कार में भीषण आग लग गई, जिससे उसमें सवार दो लोग जलकर मर गए। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस-वे पर चांदपुर खुर्द गांव के पास नोएडा से आगरा की तरफ जा रही सड़क पर खड़े एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर से एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार पीछे से जा टकराई। ट्रैक्टर से टकराते ही कार में आग लग गई और उसमें सवार दो लोग जिंदा जल गए। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और पूरी गाड़ी दोनों कार सवारों सहित जलकर नष्ट हो गई।

सड़क हादसा इतना गंभीर था कि कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दिल्ली निवासी लाला और सोनू कुमार के रूप में हुई है। उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।