jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

कलेक्टर की कुर्सी पर बैठेगा 9वीं का छात्र रूद्र प्रताप, एक दिन के लिए नेम प्लेट भी लगेगी

मकड़ाई समाचार डिंडौरी। कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय के समीपस्थ धनवासागर के शासकीय मॉडल स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा नौवीं के छात्र रुद्र प्रताप झारिया से सवाल भी पूछे गए। रूद्र प्रताप ने बताया कि उसे कलेक्टर से मिलने का सपना था। उसके पिता अखिलेश झारिया और मां राजकुमारी झारिया का सपना भी है कि वह कलेक्टर बने।

- Install Android App -

कलेक्टर द्वारा छात्र को राजतंत्र और लोकतंत्र का मतलब समझाते हुए एक दिन कलेक्टर बनाने की बात छात्र को कही। उन्होंने छात्र को कलेक्ट्रेट सोमवार को बुलाया है। कलेक्टर कक्ष के बाहर नेम प्लेट में भी छात्र का नाम लिखा जाने के साथ कलेक्टर की कुर्सी में भी छात्र बैठेगा। कलेक्टर द्वारा कहा गया कि छात्र को कलेक्ट्रेट के अन्य कार्यालयों को भी घुमाएंगे। उन्होंने इस दौरान मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी को कार्यालय स्कूल के सभी कक्षों का नाम महापुरुषों के नाम पर रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा कन्या छात्रावास जाकर छात्राओं से चर्चा की गई। उन्हें चंबल और नर्मदा के नाम से टीम बनाकर कबड्डी खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने कहा कि वे छात्राओं के बीच होने वाली प्रतियोगिता देखने आएंगे। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस का मतलब है सभी के बीच समानता आना चाहिए। कन्या छात्रावास में रसोइयों को नियमित वेतन देने के भी निर्देश दिए गए। एक दिन का कलेक्टर बनने को लेकर रूद्र प्रताप काफी उत्साहित नजर आया।