jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित

बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 30 यात्री घायल, दस की हालत गंभीर

मकड़ाई समाचार बैतूल। बैतूल–सावनेर राष्ट्रीय राजमार्ग 47 पर ससुंद्रा गांव के पास एक यात्री बस और ट्रक आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात रात करीब तीन बजे हुआ। इस हादसे में बस में 30 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल से बालाघाट जा रही एमपी सूत्र सेवा की बस क्रमांक एमपी 04 पीए 3652 की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। बस का सामने का हिस्सा टक्कर में क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सीट पर ही फंसकर रह गया था, जिसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती किया गया। घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल और मुलताई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

- Install Android App -

हादसे में ये हुए घायल
टक्कर होने से बस चालक भोपाल निवासी अनीश (45) बस में सवार यात्री प्रकाश पुत्र रूपलाल (30 साल) निवासी डहुआ, निधि पुत्री कल्याण राणा (25 साल) निवासी बालाघाट, शशि पुत्र शंकर (47 साल) निवासी भोपाल, हिमांशी पुत्री रामकिशोर (24साल) छिंदवाड़ा, चेतना पुत्री भागचंद (20 साल) निवासी सिवनी, लवलेश पुत्र रमेश ( 31 साल) निवासी सिवनी, देवेश पुत्र भागचंद (18साल) निवासी सिवनी, कमलेश सुरेंद्र (42 साल) निवासी भोपाल, श्रद्धा पुत्री पुत्र रंगलाल (29साल) निवासी बालाघाट सहित अन्य घायल हुए हैं।