jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी नशा मुक्त हरदा के लिए सर्वधर्म समाज ने भरी हुंकार, तेजाजी चौक से एसडीएम कार्यालय तक निकाली जागरण रैल... जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो प्रतिष्ठानों से लिये खाद्य पदार्थों के सैम्पल

गुजरात के रुझानों से उत्‍साहित नरोत्‍तम बोले- सड़क पर यात्रा निकालने वालों को जनता ने सड़क पर ला दिया

मकड़ाई समाचार भोपाल। देश के दो राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को मतगणना चल रही रही है। इनमें सबसे प्रमुख राज्‍य गुजरात है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृहराज्‍य है। यहां एक बार फिर मोदी मैजिक का कमाल दिखा है। भारतीय जनता पार्टी अब तक मिले रुझानों/नतीजों के मुताबिक सत्‍ताइस साल की एंटी-इन्‍कंबेंसी के बावजूद ऐतिहासिक बहुमत हासिल करने की ओर अग्रसर है। इससे मप्र के भाजपा नेताओं में भी खुशी की लहर है। प्रदेश के गृहमंत्री और कद्दावर नेता नरोत्‍तम मिश्रा ने एक चैनल के साथ बातचीत में कहा कि गुजरात में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा गया। वहां चुनाव में गुजरात के स्‍वाभिमान का मुद्दा था। हिंदुस्‍तान के सम्‍मान का मुद्दा था। और प्रधानमंत्री मोदी जी के रूप में एक व्‍यक्‍ति के अंदर ये सभी बातें परिलक्षित होती हैं। मोदी जी का मतलब है आतंकवाद का विनाश, भारत का वैश्‍विक सम्‍मान। उन्‍होंने आगे कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं, इस बार सत्‍ताइस का आंकड़ा छूना भी मुश्‍किल है। वहां आम आदमी पार्टी तो दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच पा रही। सच तो यह है कि मोदी जी ने देश की राजनीति की अलग ही धारा बदल दी है। जो सड़क पर पदयात्रा निकाल रहे हैं, उस कांग्रेस को (गुजरात की) जनता सड़क पर ले आई है।

- Install Android App -

जब नरोत्‍तम से हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझानों के बारे में बात की गई तो उनका कहना था कि हिमाचल में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है।