jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

5वीं क्लास की बच्ची को स्कूल टीचर ने पहली मंजिल से नीचे फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के एक स्कूल से बच्चों के उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपों के मुताबिक फिल्मिस्तान के सामने मॉडल बस्ती के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका गीता देशवाल ने 5 वीं कक्षा की एक छात्रा को पहले कैंची से मारा और फिर गुस्से में उसे पहली मंजिल की क्लास ने नीचे फेंक दिया। पुलिस ने शिक्षिका को हिरासत में लिया है। घायल बच्ची को इलाज के लिए बाड़ा हिन्दू राव हॉस्पिटल (Bada Hindu Rao Hospital) ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची खतरे से बाहर है।

जानिए पूरा मामला

- Install Android App -

पुलिस उपायुक्त (मध्य) ने बताया कि करीब 11:15 बजे देश बंधु गुप्ता रोड थाना के बीट अधिकारी को सूचना मिली कि डीबीजी रोड स्थित एक स्कूल की इमारत की पहली मंजिल की कक्षा से एक बच्चे को नीचे फेंक दिया गया है। घटना के वक्त लोग जमा हो गए हैं। पुलिस अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे, तो स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। आरोपों के मुताबिक गीता देशवाल नाम की शिक्षिका ने पहले छात्रा को कागज काटनेवाली कैंची से मारा। फिर उसे कक्षा की पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया।

पहले भी आ चुकी है शिकायत

पुलिस ने कहा कि हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया हैऔर शिक्षक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक टीचर पर बच्चों को मारने-पीटने के आरोप पहले भी लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि टीचर के इस व्यवहार से परेशान होकर कुछ महिलाओं की ओर से इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और न ही टीचर में कोई बदलाव आया।