jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

रतलाम हाइवे पर कार में आग, जलने से शिक्षक की मौत

मकड़ाई समाचार बांसवाड़ा। रतलाम हाइवे पर शहर से कुछ दूरी पर हरिदेव जोशी समाधि मार्ग से आगे कागदी पिकप क्षेत्र में कार लगने से एक शिक्षक की मौत हो गई। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कार झाड़ियों में जलती मिली। आग से कार पूरी तरह जल गई। कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

जानकारी के अनुसार शिक्षक मनोज जैन पुत्र महिपाल जैन निवासी भीमपुर हाल मोहन कॉलोनी बांसवाड़ा जिले के छोटी सरवन ब्लाक के दनाक्षरी विद्यालय में अध्यापक के पद पर पदस्थ थे। एक माह पहले उनके कान का ऑपरेशन हुआ था। इस कारण वे मेडिकल अवकाश पर थे।

- Install Android App -

शुक्रवार सुबह वे घर से अपनी कार लेकर स्कूल जाने के निकले थे। इसके बाद सुबह करीब 10.30 कार कागदी पिकअप के पास झाड़ियों में जलती दिखाई दी। आसपास के लोग आग की लपटें देख वहां पहुंचे व पुलिस को सूचना दी।

थानाधिकारी रतनसिंह चौहान व फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दमकल लेकर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने कुछ देर बाद आग बुझा दी। इसके बाद कार के पास पुलिस ने पहुंचकर जांच की तो एक व्यक्ति ड्राइविंग सीट पर बुरी तरह झुलसा होकर मृत अवस्था में मिला। मृतक की शिनाख्त शिक्षक मनोज के रूप में हुई। पुलिस ने शव पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। थानाधिकारी रतनसिंह चौहान ने बताया कि कार की पिछली सीट पर टिफिन भी रखा था। कार के अगले दो टायर फूटे मिले। आग कैसे लगी, यह पता नहीं चला है।