jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

महिला की सरेराह पिटाई : बीच सड़क पर पति-पत्नी ने लाठी-डंडों से अर्धनग्न होते तक पीटा, वीडियो वायरल

मकड़ाई समाचार डिंडोरी। मध्यप्रदेश के आदिवासी जिला डिंडोरी में एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। जहां बीच सड़क में अर्धनग्न होते तक महिला की पिटाई कर दी गई। बताया गया कि पति-पत्नी ने महिला को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला ग्राम किसलपुरी का है। घटना रविवार की बताई जा रही है। जहां बीच सड़क पर पति पत्नी ने एक महिला की पिटाई कर दी। दोनों ने मिलकर उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इस दौरान महिला गिड़गिड़ाती रही, छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन पीटने वालों का दिल नहीं पसीजा और वो महिला को पीटते रहे।

- Install Android App -

वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोग छुड़ाने के बजाए तमाशबीन बने रहे। महिला को बचाने की बजाय मूकदर्शक बन तमाशा देखते रहे मोबाइल कैमरे में कैट करते रहे। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद डिंडोरी कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ किस धारा के तहत अपराध कायम किया गया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।