jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

कब्र से गायब हो गई महिला की लाश : 2 दिन पहले पुलिस ने दफनाया था शव, प्रशासन और परिजन के उड़े होश

मकड़ाई समाचार रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जवा थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले एक महिला के शव को प्रशासन की तरफ से दफनवाया गया। आज जब महिला के परिजन शिनाख्ती के लिए पहुंचे, तो प्रशासन के होश उड़ गए। प्रशासन ने जहां पर शव को दफन करवाया था, वहां से महिला का शव गायब मिला।

- Install Android App -

जिसके बाद महिला की पहचान करने आए परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। परिजनों का मानना है कि प्रशासन ने महिला के शव को दफनाया नहीं है, बल्कि कहीं फेंक दिया है। जिस वजह से उन्हें शव नहीं मिल पा रहा है।

रीवा जिले के डभौरा रेलवे स्टेशन में ट्रेन से कटकर 18 दिसंबर को महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला का पीएम कराया और अस्पताल भेजा गया। अज्ञात शव होने के चलते उसे बरहुली ठकुरान गांव के जंगलों में दफना कर दिया गया।