jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

फिल्म निर्माता हिंदू देवी देवताओ को अपमानित करने वाली ही फिल्म क्यूं बनाते है -ओपीएस भदौरिया

मकड़ाई समाचार ग्वालियर|शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर चल रहा भगवा रंग का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है|दिग्गज नेता इस फिल्म में दर्शाए गए सीन के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं, इस बारे में मध्यप्रदेश राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता सिर्फ हिंदू देवी देवाताओं को ही अपमानित करने वाले फिल्में क्यों बनाते हैं। उन्होंने खुलकर कहा कि आखिर क्यों सिर्फ हिंदू देवी-देवताओं को फिल्मों और चित्रहारों के माध्यम से अपमानित किया जाता है, कभी किसी ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर क्यों नहीं पिक्चर बनाई| उन्होंने साफ कहा कि हमारे आदर्श मार्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम से लेकर हनुमानजी तक जितने भी श्रद्धा और आस्था के केंद्र हैं, उनको लक्ष्य बनाकर अपमानित करने के लिए फिल्मकार इस प्रकार के काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने पहले भी उन पर कानूनी कार्रवाई की है, भविष्य में देवी देवताओं और हिन्दू संस्कृति को अपमानित नहीं होने देंगे, इस संबंध में मध्यप्रदेश सरकार कार्रवाई करेगी।