jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

मुंबई एयरपोर्ट तस्‍कर के कब्‍जे से करीब 6.4 किलो गोल्‍ड पेस्‍ट करीब 3 करोड़ की बरामद

 एयरपोर्ट तस्‍कर विदेश से लाए गए सोने को कोयंबटूर ले जाने की कोशिश कर रहे थे  सीआईएसएफ की इंटेलीजेंस यूनिट ने  एक तस्‍कर से करीब 6.4 किलो गोल्‍ड पेस्‍ट करीब 3 करोड़ की बरामद की गई है।

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार मुंबई।सीआईएसएफ के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए सीआईएसएफ की इंटेलीजेंस यूनिट सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे एयरपोर्ट पर निगाह रखती है. इसी निगरानी के दौरान, सीआईएसएफ के इंटेलीजेंस स्‍टाफ की निहार घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय बोर्डिंग गेट को अलग करने वाली कांच की करीब दस फीट ऊंची दीवार पर गई. यहां पर एक शख्‍स जमीन पर पड़े कुछ सामान को उठाकर अपने बैग में रख रहा थाद्य संदेह होने पर बोर्डिंग गेट पर मौजूद सीआईएसएफ इंटेलीजेंस स्‍टाफ को सतर्क किया गया. सीसीटीवी सर्विलांस में यह भी देखा गया कि सामान उठाने के बाद यह शख्‍स रिटेल एरिया स्थित स्मोकिंग जोन के पास स्थित वॉशरूम में गया, वहां उसने ड्रेस बदली और बाहर आ गया. वॉशरूम से बाहर आते ही सीआईएसएफ ने इस शख्‍स को हिरासत में ले लिया| तलाशी के दौरान इसके कब्‍जे से करीब 6.4 किलो गोल्‍ड पेस्‍ट बरामद किया गया| पूछताछ में दौरान, इस शख्‍स की पहचान साहुल हमीद मोहम्मद यूसुफ के रूप में हुई. इसने सीआईएसएफ अधिकारियों को बताया कि उसे विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट न्ज्ञ 521 से कोयम्बटूर के लिए रवाना होना था|उसे यह गोल्‍ड पेस्‍ट एक अंतरराष्ट्रीय यात्री से मिला था, जिसने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बोर्डिंग गेट क्षेत्र को अगल करने वाले ग्‍लास की दीवार से उसके पास फेंक दिया था|