jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: हर बूंद जरूरी – पोलियो से सुरक्षा का मजबूत कवच 28 जून 2026, रविवार को देश - विदेश की 15 अपडेट खबरें 28 जून 2026, रविवार - मध्यप्रदेश की 15 अपडेट खबरें पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ भोपाल कोलार में स्कूल वैन पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने ड्राइवर पर तलवार-चाकू से किया वार आज 28 जून 2026, रविवार को देश के मौसम पर अपडेट आज 28 जून 2026, रविवार - हरदा जिले का मौसम अपडेट छिंदवाड़ा में विकास के दावे फेल: पुल-सड़क नहीं, गर्भवती को खटिया पर नदी पार कराकर पहुंचाया अस्पताल अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त, आदतन अतिक्रमणकारी सिविल जेल भेजा गया, एसडीएम विजय राय की कार्रवाई Big Breking News:   कटनी जंगल में तालाब में घोला जहर तड़प तड़प के चीतल-सांभर समेत 14 वन्य जीव मरे,... आज का पंचांग - 28 जून 2026, रविवार

एक्शन में पुलिस, नए साल पर कड़ी सुरक्षा, थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने कहा लगें चैंकिंग पाइंट

केके यदुवंशी मकड़ाई समाचार
सिवनी मालवा। शहर में साल की शुरूआत से पहले पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ एक्शन में आ गई है। देर रात शहर में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करने का प्लन तैयार कर लिया है। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस द्वारा शहर में चेकिंग पॉइंट लगाए है एसआई प्रवीण मालवीय के साथ पुलिस बल शहर की सड़कों पर पुलिस जवानों को तैनात किया और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन सभी पॉइंट्स पर रात करीब 8 से देर रात तक सघन चेकिंग की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाते मिलने पर नया साल हवालात में मनाना पड़ेगा। नए साल का जश्न शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लिए महंगा पड़ेगा। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि ऐसे लोगों पर होगी कार्रवाई पुलिस अधिकारियों ने नए साल का जश्न शांतिपूर्वक और परिवार के साथ मनाने की अपील की है। आम जनता से अनुरोध किया है कि नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें। साथ ही चेतावनी दी है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और हुड़दंग मचाने, तेज रफ्तार वाहन चलाने, बगैर हेलमेट और सीटबेल्ट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं।

इनका कहना।
थाना क्षेत्र सिवनी मालवा डोलरिया शिवपुर के थाना प्रभारी की बैठक कर निर्देश जारी किए गए हैं कि नए साल पर हुड़दंग फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी
सिवनी मालवा। नर्मदापुरम

इनका कहना।
नए साल को देखते हुए चौक चौराहों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है लड़ाई झगड़े करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Install Android App -

थाना प्रभारी जितेंद्र यादव
सिवनी मालवा।

इनका कहना
शिवपुर क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र और चौक चौराहे पर पुलिस अलर्ट है असामाजिक तत्वों को समझाइश दे दी गई है।

संजीव पवार
शिवपुर थाना प्रभारी शिवपुर।

इनका कहना
डोलरिया के आसपास पुलिस के द्वारा राउंड लगाया जा रहा है बाहरी लोगों पर नजर रखकर पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी उमाशंकर यादव
डोलरिया